Breaking News

रूस-यूक्रेन शांति वार्ता के बीच पुतिन और लुकाशेंको की मुलाकात, मानवीय मदद पर हुई चर्चा     |   दिल्ली के नांगली विहार में सीवर में गिरा 4 साल का बच्चा, NDRF समेत कई टीमें रेस्क्यू में जुटीं     |   पंजाब में पराली जलाने का आंकड़ा 5000 पार, किसानों पर 79.75 लाख रुपये का जुर्माना     |   दिल्ली में प्रदूषण बरकरार, इंडिया गेट के आसपास AQI 242     |   लंदन में भारत विरोधी प्रदर्शनों पर 50 भारतीय संगठनों ने राष्ट्रपति मुर्मु को लिखी चिट्ठी     |  

‘कलयुग के मारीच हैं अखिलेश, सनातनी बनने का स्वांग रचते हैं’, भाजपा प्रवक्ता अंकुश त्रिपाठी का हमला

भाजपा प्रवक्ता डॉ. अंकुश त्रिपाठी ने समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव पर सनातन धर्म और हिंदू आस्था को लेकर दिखावा करने का आरोप लगाया है। उन्होंने कहा कि मथुरा में भगवान श्रीकृष्ण के जयकारे पर प्रतिबंध लगाने वाले अखिलेश यादव को अब भगवान कृष्ण की याद आ रही है। अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि अखिलेश सनातनी बनने का स्वांग रच रहे हैं, लेकिन प्रदेश की जनता उनकी राजनीति को समझ चुकी है।

‘कलयुग के मारीच हैं अखिलेश’

भाजपा प्रवक्ता ने अखिलेश यादव को कलयुग का मारीच बताते हुए कहा कि 2027 के विधानसभा चुनाव में उनका भी वही हश्र होगा, जो मारीच का हुआ था। उन्होंने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव को भगवान श्रीराम और अयोध्या से कोई लेना-देना नहीं है।

‘पांच वक्त के नमाजी हैं अखिलेश’

अंकुश त्रिपाठी ने कहा कि समाजवादी पार्टी का काशी, मथुरा और अयोध्या को लेकर रुख स्पष्ट नहीं है। उन्होंने अखिलेश यादव से सवाल किया कि वह अपनी पार्टी की ओर से किए गए कृत्यों के लिए माफी कब मांगेंगे।

भाजपा प्रवक्ता ने आरोप लगाया कि अखिलेश यादव तुष्टीकरण की राजनीति करते हैं और उन्हें सनातन धर्म से कोई लेना-देना नहीं है। उन्होंने सपा पर राम विरोधी होने का आरोप लगाते हुए कहा कि पार्टी की राजनीति और उसके बयानों में हिंदू आस्था के प्रति सम्मान दिखाई नहीं देता। अंकुश त्रिपाठी के इस बयान से उत्तर प्रदेश में भाजपा और समाजवादी पार्टी के बीच राजनीतिक बयानबाजी एक बार फिर तेज हो गई है।