Breaking News

रोहित शेट्टी के घर फायरिंग का जिम्मेदार हैरी बॉक्सर अमेरिका में हिरासत में     |   गाजियाबाद पुलिस चौकी के अंदर धमाका, 'तहरीक-उल-मुजाहिदीन हिंदुस्तान' ने ली जिम्मेदारी     |   दिल्ली में प्रदूषण का असर, कक्षा 5वीं तक के स्कूलों में हाइब्रिड क्लास का आदेश     |   गुजरात: नवसारी में प्लास्टिक की दुकान में लगी आग     |   होर्मुज के पास ईरान का बड़ा एक्शन! अमेरिकी MQ-9 रीपर ड्रोन मार गिराने का दावा     |  

दीपोत्सव के बाद हनुमानगढ़ी पहुंचे सीएम योगी, रामलला की उतारी आरती

दसवें दीपोत्सव-2026 के भव्य आयोजन के बाद रविवार सुबह मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने रामनगरी अयोध्या के प्रमुख मंदिरों में दर्शन-पूजन किया। गोरक्षपीठाधीश्वर एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिन की शुरुआत संकट मोचन हनुमानगढ़ी में बजरंगबली के दर्शन से की। यहां उन्होंने विधि-विधान से पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख, शांति, समृद्धि और कल्याण की कामना की। इसके बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे और प्रभु श्रीरामलला के दर्शन कर उनकी आरती उतारी।

जय श्रीराम के जयघोष से गूंजा हनुमानगढ़ी परिसर

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हनुमानगढ़ी पहुंचते ही मंदिर परिसर जय श्रीराम के जयघोष से गूंज उठा। संतों और पुजारियों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ उनका स्वागत किया। मुख्यमंत्री ने बजरंगबली के चरणों में शीश नवाया और वैदिक मंत्रोच्चार के बीच पूजा-अर्चना की। इस दौरान उन्होंने प्रदेश में सुख-शांति, खुशहाली और जनकल्याण की प्रार्थना की।

रामलला की आरती उतारी, मंदिर की परिक्रमा की

हनुमानगढ़ी में दर्शन के बाद मुख्यमंत्री श्रीराम जन्मभूमि परिसर पहुंचे। यहां उन्होंने प्रभु श्रीरामलला के सामने नमन किया और विधि-विधान से उनकी आरती उतारी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने मंदिर की परिक्रमा की और राम दरबार में भी पूजा-अर्चना की। उन्होंने प्रदेश की निरंतर उन्नति और सभी नागरिकों के मंगलमय जीवन की कामना की।

दर्शन के बाद मंदिर परिसर से बाहर निकलने पर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम के उद्घोष के साथ मुख्यमंत्री का अभिवादन किया। योगी आदित्यनाथ ने भी हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन स्वीकार किया।

दीपावली पर प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं

अयोध्या प्रवास के दौरान मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं दीं। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि बनी रहने की कामना की। दसवें दीपोत्सव के भव्य आयोजन के बाद मुख्यमंत्री के मंदिरों में दर्शन-पूजन से रामनगरी का आध्यात्मिक माहौल और भक्तिमय नजर आया।