Jammu Kashmir: जम्मू कश्मीर के श्रीनगर में शनिवार को एक वाहन के नदी में गिरने से केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) के नौ जवान घायल हो गए। अधिकारियों ने ये जानकारी दी। ये दुर्घटना श्रीनगर के बाहरी इलाके अहमदनगर में दगपोरा-उमरहैर मार्ग पर हुई।
अधिकारियों ने बताया कि ड्राइवर ने वाहन से कंट्रोल खो दिया जिसके बाद वाहन पलट गया और पास की नदी में गिर गया। उन्होंने कहा कि घायल सीआरपीएफ जवानों को एसकेआईएमएस अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।