Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

जीनत अमान की biopic को मिला चेहरा, कौन सी हिरोइन निभाएगी किरदार

बॉलीवुड की दिग्गज अदाकाराओं में से एक जीनत अमान अपनी लाजवाब ऐक्टिंग  स्किल्स और अपनी खूबसूरती के लिए जानी जाती है। एक्ट्रेस ने एक से बढ़कर एक फिल्मों में काम किया है। एक्ट्रेस को उनकी असली पहचान फिल्म हरे रामा हरे कृष्णा से मिली। यादों की बारात, कुर्बानी, दोस्ताना और डॉन जैसी फिल्मों में जीनत की एक्टिंग ने सभी को उनका दीवाना बना दिया। 

इन दिनों जीनत अपनी सोशल मीडिया पोस्ट के चलते भी काफी सुर्खियों में रहती है। जीनत की अगली पोस्ट का उनके सभी फेंस बेसब्री से इंतज़ार करत रहे है। पिछले काफी समय से एक्ट्रेस पर biopic बनने की भी बात कही जा रही है, लेकिन जीनत का किरदार निभाने के लिए हिरोइन फाइनल नहीं हो पाई। 

निर्देशक राजीव चौधरी को अब फाइनली उनकी हिरोइन मिल गई है। biopic में जीनत के किरदार को अभिनेत्री पायल घोष निभाएंगी, पायल अपने रोल को लेकर बेहद ही खुश है। जीनत की biopic को शैक: द डाउट टाइटल दिया जाएगा। फेंस  biopic के पहले पोस्टर का बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है।