Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

आखिर क्यों सिद्धांत चतुर्वेदी को कर दिया गया ब्लैक्लिस्ट

रणवीर सिंह की फिल्म गली बॉय से डेब्यू करने वाले सिद्धांत चतुर्वेदी ने हाल ही में एक बड़ा खुलासा कर सभी को चौक कर रख दिया है। सिद्धांत चतुर्वेदी ने बताया की फिल्म ब्रह्मास्त्र का एक किरदार उन्हें भी ऑफर किया था लेकिन उन्होंने उस रोल के लिए मना कर दिया था, फिल्म को ठुकराने की वजह से ऐक्टर को कास्टिंग सर्कल में ब्लैक्लिस्ट कर दिया था। 

ऐक्टर ने बताया की गली बॉय से एक महीने पहले उन्हें ब्रह्मास्त्र ऑफर की गए थी। इसके लिए उन्हें कहा गया की आप मार्शल आर्ट करते है और ये एक एक्शन फिल्म है इसमें वीएफएक्स का भी यूज किया जाएगा इसलिए फिल्म को बनने में 5 साल लगेंगे। ऐक्टर काफी कन्फ्यूज़ थे और उन्होंने फिल्म के लिए इनकार कर दिया। जिसके बाद उन्हें कास्टिंग सर्कल में ब्लैक्लिस्ट कर दिया गया। वो काफी बदनाम हो गए थे सभी को ऐसा लगता था की उन्में बहुत अहंकार है।