Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

स्वर्ग हो या धरती, हम हमेशा साथ हैं, ईशा देओल ने पिता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर लिखा भावुक संदेश

अभिनेत्री ईशा देओल ने सोमवार को अपने पिता धर्मेंद्र की 90वीं जयंती पर उन्हें याद किया और कहा कि धरती हो या स्वर्ग, वह (धर्मेंद्र) हमेशा उनके साथ हैं। धर्मेंद्र का 24 नवंबर को मुंबई में 89 साल की उम्र में निधन हो गया था।

ईशा ने ‘एक्स’ पर अपने पिता के साथ की कुछ तस्वीरें साझा कीं। उन्होंने लिखा, ‘‘मेरे प्यारे पापा के लिए। हमारा रिश्ता, सबसे खास और सबसे मजबूत था। ‘हम’ ताउम्र साथ रहेंगे, सभी लोकों में और उससे परे... हम हमेशा साथ हैं पापा। चाहे स्वर्ग हो या धरती। हम साथ हैं। अभी के लिए मैंने आपको बहुत संभालकर अपने दिल में बसा लिया है... ताकि मैं जिंदगी भर आपको अपने साथ लेकर चल सकूं।’’ ईशा ने कहा, ‘‘अनमोल यादें... अपनी बेटी के रूप में आपने मुझे जीवन के जो सबक, शिक्षाएं, मार्गदर्शन, गर्मजोशी, बिना शर्त प्यार, गरिमा और ताकत दी, उनकी कोई बराबरी नहीं कर सकता।’’

उन्होंने लिखा, ‘‘मुझे आपकी बहुत याद आती है पापा... आपका मुझे गले लगाना, जो सबसे ज्यादा सुकून देता था, आपके नरम लेकिन मजबूत हाथों को पकड़ना, जिनमें अनकहे संदेश होते थे और आपका मेरा नाम पुकारना, जिसके बाद हमारे बीच अंतहीन बातचीत होती थी, ये सब बहुत याद आता है पापा।’’

ईशा ने कहा कि वह अपने पिता की विरासत को गर्व और सम्मान के साथ आगे बढ़ाएंगी। उन्होंने लिखा, ‘‘और मैं आपके प्यार को उन लाखों लोगों तक पहुंचाने की पूरी कोशिश करूंगी, जो आपसे मेरी तरह ही प्यार करते हैं। मैं आपसे बहुत प्यार करती हूं पापा। आपकी प्यारी बेटी, आपकी ईशा, आपकी बिट्टू।’’