Breaking News

‘मिडिल ईस्ट संघर्ष के परिणामों का अनुमान लगाना कठिन’, रूसी राष्ट्रपति पुतिन ने कहा     |   यूरोपीय संघ में गैस सप्लाई की सुरक्षा को लेकर कोई समस्या नहीं: EU आयोग प्रवक्ता     |   ईरान में युद्ध के चलते रूस की तेल से रोजाना $760 मिलियन की कमाई हो रही: क्रेमलिन     |   ‘ईरान के लिए बात करने वाले गंभीर रहें’, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा     |   ‘US को NATO की मदद की जरूरत नहीं’, ईरान जंग के बीच डोनाल्ड ट्रंप ने फिर कहा     |  

विशाल ददलानी हुए हादसे का शिकार, स्थगित करना पड़ा अपना कॉन्सर्ट

गायक और संगीतकार विशाल डडलानी वीरवार को एक छोटे हादसे के शिकार हो गए, जिसके बाद उन्होंने पुणे में शेखर रविजानी के साथ अपने कंसर्ट को स्थगित करने की घोषणा की।

विशाल ने ‘इंस्टाग्राम’ पर पोस्ट किया, “मेरे साथ एक छोटा-सा हादसा हो गया है। जल्द ही मंच पर वापस आऊंगा। आप सभी को आगे की जानकारी देता रहूंगा।”

पुणे में दो मार्च को विशाल-शेखर के कंसर्ट का आयोजन किया जाना था। आयोजक ‘जस्ट अर्बन’ ने बताया कि विशाल का एक दुर्घटना के बाद इलाज किया जा रहा है।