Ranabaali Release Date: विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की अगली फिल्म का नाम 'राणा बाली' रखा गया है और ये फिलम 11 सितंबर को दुनियाभर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी। एक पीरियड ड्रामा के रूप में प्रचारित इस फिल्म में देवरकोंडा राणाबली और मंदाना जयम्मा की भूमिका में नजर आएंगी।
निर्माताओं ने सोमवार को फिल्म का टीज़र जारी किया। देवरकोंडा ने इसे अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर दोबारा साझा करते हुए लिखा, "अंग्रेजों ने उन्हें 'जंगली' कहा था। मैं इससे असहमत नहीं हूं :) वो 'हमारा' जंगली था। पेश है एकमात्र 'राणा बली'। और हमारे इतिहास के उस सच को सामने लाते हुए जिसे उन्होंने दबाने की कोशिश की थी। #राणा बली।"
विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की एक साथ ये तीसरी फिल्म है। इससे पहले दोनों ने "गीता गोविंदम" (2018) और "डियर कॉमरेड" (2019) में साथ काम किया था। देवरकोंडा की हालिया फिल्म "किंगडम"गौतम तिन्ननुरी द्वारा निर्देशित एक जासूसी एक्शन थ्रिलर है। यह फिल्म जुलाई 2025 में रिलीज हुई थी। 'राणा बली' के अलावा, वो "राउडी जनार्दना" में भी नजर आएंगे।
रश्मिका मंदन्ना नवंबर में रिलीज हुई तेलुगु फिल्म "द गर्लफ्रेंड" में दिखाई दी थीं। राहुल रविंद्रन द्वारा निर्देशित इस फिल्म में उन्होंने भूमा देवी की भूमिका निभाई थी। अब वो शाहिद कपूर और कृति सैनन के साथ "कॉकटेल 2" और अखिल भारतीय पीरियड एक्शन-थ्रिलर फिल्म "मैसा" में नजर आएंगी। इसका निर्देशन रवींद्र पुल्ले कर रहे हैं। रवींद्र पुल्ले इस फिल्म के साथ निर्देशन के क्षेत्र में कदम रख रहे हैं।