Breaking News

यौन उत्पीड़न केस में तरुण तेजपाल को 10 साल की सजा     |   केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा ने अरुणाचल के बाढ़ प्रभावित केयी पानयोर का दौरा किया     |   FCRA बिल पर 12 अगस्त को संसद में चर्चा संभव, हमें यही बताया गया: मिजोरम सीएम     |   कोचिंग अग्निकांड केस: SC ने लखनऊ विकास प्राधिकरण को अवमानना ​​का नोटिस थमाया     |   महाराष्ट्र: बॉम्बे HC का डॉक्टरों की हड़ताल पर स्वतः संज्ञान, IMA को नोटिस जारी     |  

इमरान हाशमी की फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर हुआ रिलीज, शबाना आजमी ने चौंकाया

 फिल्म 'आवारापन 2' का ट्रेलर गुरुवार को रिलीज हुआ। आवारापन के 19 साल बाद अभिनेता इमरान हाशमी एक बार फिर शिवम पंडित के किरदार में वापस लौट रहे हैं। फिल्म्स के जारी किए गए ट्रेलर में शिवम को उम्रदराज और जख्मों के निशान के साथ दिखाया गया है। वे बदले की भावना से प्रेरित एक मिशन पर निकलता है और साथ ही अपने अतीत में हुई घटनाओं का सामना भी करता है।

फिल्म में इमरान हाशमी के साथ दिशा पाटनी जारा का किरदार निभाती दिखेंगी। वहीं फिल्म में अनुभवी अभिनेत्री शबाना आजमी नफीसा के किरदार में नजर आएंगी। इनके अलावा फिल्म में पूरन गब्बी, अनिरुद्ध रावल, सुरेंद्र विक्की और अतुल कुमार जैसे कलाकार भी शामिल हैं।

फिल्म के दूसरे भाग का संगीत मिथुन, जीत गांगुली, अमाल मलिक, अंकित सचदेव और वासिफ अहमद ने तैयार किया है, जबकि गीत सईद कादरी, रश्मि विराग, अखिल सचदेवा और सचिन सिंह चंदेल ने लिखे हैं।

फिल्म के 'वे जुनून', 'ये आवारापन' और 'तो फिर आओ' जैसे गाने पहले ही रिलीज हो चुके हैं, जबकि मिथुन द्वारा रचित और साज भट्ट और सुबोध शर्मा का गाया हुआ गाना 'तेरा मेरा रिश्ता' पूरे ट्रेलर में सुनाई देता है।

मुकेश भट्ट और विशेष फिल्म्स की तरफ से प्रस्तुत 'आवारापन 2' को विशेष भट्ट ने प्रोड्यूस किया है। फिल्म का डायरेक्शन नितिन कक्कड़ किया है और कहानी बिलाल सिद्दीकी ने लिखी है। ये फिल्म 14 अगस्त को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होगी।