Breaking News

मुंबई: ED ने BJP नेता से जुड़े फॉरेस्ट लैंड स्कैम में 17.74Cr की प्रॉपर्टी अटैच की     |   आईएएस अशोक कुमार दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बने, आर एलिश वाज की जगह लेंगे     |   BJP का अध्यक्ष बनने के बाद नितिन नवीन पहली बार पटना स्थित प्रदेश कार्यालय पहुंचे     |   बांग्लादेश EC ने चुनाव के दिन मतदान केंद्रों के 400 गज दायरे में मोबाइल बैन किया     |   दिल्ली: शास्त्री पार्क इलाके में बाइक सवार बदमाशों ने गोली मारकर ₹80 लाख की लूट की     |  

आमिर खान के बेटे की पहली फिल्म महाराज पर बैन लगाने की उठी मांग

बहुचर्चित फिल्म ‘महाराज’ के नेटफ्लिक्स पर प्रीमियर से एक दिन पहले, इस पर बैन लगाने की सोशल मीडिया पर मांग उठी है। 

बॉलीवुड के अभिनेता आमिर खान के बेटे जुनैद खान की पहली फिल्म पर प्रतिबंध लगाने की मांग सोशल मीडिया यूजर्स के एक वर्ग ने की है। सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर 'बॉयकॉट नेटफ्लिक्स', 'बैन महाराज फिल्म' और आमिर खान जैसे हैशटैग ट्रेंड करने लगे है।

प्रोड्यूसर्स के मुताबिक, 'महाराज' की कहानी, भारत की आज़ादी से पहले के दौर पर, 1862 के ‘महाराज लाइबेल मामले’ पर आधारित है, इस फिल्म के डायरेक्टर सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा हैं और इसके प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा हैं। इस फिल्म में जयदीप अहलावत भी हैं।

 फिल्म बिना किसी प्रचार के नेटफ्लिक्स पर रिलीज़ हो रही है। जयदीप और जुनैद के पोस्टर को छोड़कर, प्रोड्यूसर्स ने फिल्म के लिए कोई टीज़र या ट्रेलर जारी नहीं किया है। प्रतिबंध की मांग करने वालों में विश्व हिंदू परिषद की साध्वी प्राची भी हैं। उन्होंने ‘एक्स’ पर लिखा ‘‘सनातन धर्म का अपमान सहन नहीं करेंगे। महाराज पर प्रतिबंध लगाएं।’’ 

नेटफ्लिक्स ने पिछले महीने जारी एक प्रेस नोट में कहा था कि 'महाराज' एक पत्रकार और समाज सुधारक करसनदास मूलजी पर आधारित है, जो महिला अधिकारों और सामाजिक सुधार के पैरोकार थे। 

'महाराज' में शालिनी पांडे और शर्वरी भी विशेष भूमिका में हैं। प्रतिबंध की मांग करने वाले एक शख्स का आरोप है कि आमिर खान ने ‘‘हिंदू कथानक पर आधारित फिल्म से अपने बेटे की शुरुआत की जो ब्रिटिश काल की एक घटना का हवाला दे कर साधुओं और वल्लभ संप्रदाय की गलत छवि पेश करती है।’’ उन्होंने कहा कि ऐसी सामग्री हिंदू युवा को सनातन धर्म से विमुख कर सकती है।

सोशल मीडिया के एक और यूजर का आरोप है कि जब हिंदुत्व और इस्लाम पर फिल्मों की बात आती है तो दोहरे मानक देखने को मिलते हैं।

 फिल्म ‘‘72 हूरें’’ और ‘‘हमारे बारह’’ का संदर्भ देते हुए इस यूजर ने कहा ‘‘महाराज फिल्म आपके देवी देवताओं और धर्म पर है तो आप प्रतिबंध की मांग कर रहे हैं। जब यह दूसरे समुदाय पर होती तो इसके जरिये जितनी नफरत फैलाई जा सकती थी, और फैलाई जाती है।’’ 

सूप्रीम कोर्ट ने अन्नू कपूर की फिल्म 'हमारे बारह' की रिलीज पर गुरुवार को रोक लगा दी। फिल्म 14 जून को रिलीज होनी थी। सुप्रीम कोर्ट ने फिल्म पर इस्लामिक आस्था और विवाहित मुस्लिम महिलाओं का अपमान करने के आरोपों पर संज्ञान लेते हुए इसके रिलीज पर रोक लगा दी है।