Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर चला ‘परम सुंदरी’ का जादू, कमाए इतने करोड़

Param Sundari Collection: अभिनेता सिद्धार्थ मल्होत्रा ​​और अभिनेत्री जान्हवी कपूर स्टारर फिल्म 'परम सुंदरी' ने रिलीज के पहले दिन घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 7.37 करोड़ रुपये नेट कमाई की है। निर्माताओं ने शनिवार को इसकी घोषणा की। दिनेश विजान के बैनर मैडॉक फिल्म्स के तहत बनी इस फिल्म का निर्देशन ‘दसवी’ फेम तुषार जलोटा ने किया है। ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। प्रोडक्शन बैनर ने ये खबर अपने आधिकारिक एक्स हैंडल पर साझा की।

उन्होंने कैप्शन में, "प्यार जो दिलों पर छा रहा है और सिनेमाघरों पर भी! अपने प्यार से इसे और खास बनाने के लिए धन्यवाद। अभी अपनी टिकट बुक करें।" फिल्म के पोस्टर पर बॉक्स ऑफिस आंकड़े भी दर्ज थे। उस पर लिखा था, "ए परम सुंदर शुरुआत! 7.37 करोड़ एनबीओसी इंडिया"। इस रोमांटिक कॉमेडी फिल्म में सिद्धार्थ मल्होत्रा 'परम' और जान्हवी कपूर ‘सुंदरी’ की भूमिका में नजर आ रही हैं।

जान्हवी कपूर की अगली फिल्म "सनी संस्कारी की तुलसी कुमारी" है, जिसमें उनके साथ वरुण धवन नजर आएंगे। ये फिल्म दो अक्टूबर को रिलीज होगी और इसका निर्देशन "हम्प्टी शर्मा की दुल्हनिया" और "बद्रीनाथ की दुल्हनिया" फेम शशांक खेतान ने किया है।

वहीं, सिद्धार्थ मल्होत्रा जल्द ही एक फोक थ्रिलर फिल्म "वन" में नजर आएंगे। इस फिल्म में उनके साथ अभिनेत्री तमन्ना भाटिया भी मुख्य भूमिका में होंगी। ये फिल्म 15 मई 2026 को रिलीज होगी। इसका निर्देशन अरुणाभ कुमार और दीपक कुमार मिश्रा कर रहे हैं।