Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

Sushant Singh Rajput की बहन ने PM Modi से की बड़ी अपील

बॉलीवुड ऐक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत अभी तक मिस्ट्री बनी हुई है। उनको दुनिया से गए लगभग 4 साल हो गए है, लेकिन उनकी मौत की गुत्थी आजतक भी सुलझ नहीं पाई। सुशांत की बहन श्वेता कीर्ति सिंह आए दिन सोशल मीडिया पर अपने भाई के इंसाफ की मांग करती है। अब एक बार फिर उन्होंने एक वीडियो शेयर कर इंसाफ की गुहार लगाई है. इस बार श्वेता ने  पीएम मोदी से मदद मांगी है। 

Shweta Kirti Singh ने अपने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो शेयर किया जिसके कैप्शन में उन्होंने लिखा 'मेरे भाई सुशांत सिंह राजपूत को मरे हुए 45 महीने हो गए हैं, और हम अभी भी जवाब ढूंढ रहे हैं. पीएम मोदी जी, कृपया हमें सीबीआई जांच की प्रोग्रेस जानने में मदद करें.