Breaking News

नेपाल में 4,250 लोग अब भी लापता, छठे दिन भी तलाश जारी     |   सिंगर अंकित बालियान मर्डर केस: शामली में पीड़ित परिवार से मिले जयंत चौधरी     |   UP: सीएम योगी ने हापुड़ हादसे का संज्ञान लिया, घायलों के तुरंत इलाज के निर्देश दिए     |   जोमैटो ने एनालॉग डिशेज की बिक्री पर ज़ीरो-टॉलरेंस पॉलिसी की घोषणा की     |   अमेरिका ने होर्मुज में माइन थ्रेट के बीच ईरान के लारक द्वीप पर हमला किया     |  

सनी देओल ने पूरी की ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग, 2026 में इस दिन होगी रिलीज

बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल ने अपनी आने वाली फिल्म ‘बॉर्डर 2’ की शूटिंग पूरी कर ली है। अनुराग सिंह के निर्देशन में बनी ये फिल्म 1997 की ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘बॉर्डर’ का अगला भाग है जिसमें सनी देओल के साथ सुनील शेट्टी, जैकी श्रॉफ और अक्षय खन्ना नजर आए थे। 

भिनेता ने शुक्रवार को इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट कर शूटिंग पूरी होने की जानकारी दी। उन्होंने कैप्शन में लिखा, ‘‘मिशन पूरा! फौजी, साइन ऑफ कर रहा है! ‘बार्डर 2’ के लिए मेरी शूटिंग पूरी हुई। जय हिंद।’’ इस पोस्ट में वह सैनिक की वर्दी में नजर आ रहे हैं। ‘बॉर्डर 2’ में वरुण धवन, अहान शेट्टी और दिलजीत दोसांझ भी हैं। यह फिल्म 23 जनवरी 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

इसका निर्माण भूषण कुमार (टी-सीरीज), कृष्ण कुमार, जेपी दत्ता और निधि दत्ता ने किया है। ‘बॉर्डर 2’ के अलावा देओल अपनी अगली फिल्म ‘लाहौर 1947’ में नजर आएंगे। फिल्म ‘लाहौर 1947’ में वह प्रीति जिंटा के साथ काम करेंगे।

इस फिल्म का निर्देशन राजकुमार संतोषी कर रहे हैं और इसका निर्माण आमिर खान प्रोडक्शंस के बैनर तले किया जा रहा है। इस फिल्म में ए. आर. रहमान का संगीत और जावेद अख्तर का गीत शामिल होगा।