Breaking News

पश्चिम बंगाल चुनाव: JUP उम्मीदवारों की लिस्ट जारी, 3 सीटों पर लड़ेंगे हुमायूं कबीर     |   लेबनान में IDF ने हिजबुल्लाह कमांडर अबू खलील बरजी को मार गिराया     |   वेस्ट एशिया पर मीटिंग के लिए PM आवास पहुंचे गृह मंत्री, रक्षा मंत्री, विदेश मंत्री और वित्त मंत्री     |   लखनऊ: अखिलेश यादव से मिले बसपा के पूर्व नेता डॉ एमएच खान, सपा में हुए शामिल     |   कतर में हेलिकॉप्टर हुआ क्रैश, छह लोगों की गई जान     |  

'इक्का' में आमने-सामने होंगे सनी देओल-अक्षय खन्ना, इस ओटीटी प्लेटफॉर्म पर होगी रिलीज

फिल्म 'गदर 2' और 'बॉर्डर 2' की सफलता का आनंद ले रहे बॉलीवुड अभिनेता सनी देओल नेटफ्लिक्स की आगामी थ्रिलर "इक्का" से ओटीटी पर डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। ये घोषणा नेटफ्लिक्स ने मंगलवार को की।

ये फिल्म नेटफ्लिक्स की नई फिल्मों की श्रृंखला का हिस्सा है और इसमें एक हाई-प्रोफाइल वकील की कहानी दिखाई गई है, जिसे एक केस लेने के लिए मजबूर किया जाता है, जिससे उसे अपने पेशे के हर दांव-पेच का इस्तेमाल करना पड़ता है।

"धुरंधर" के अभिनेता अक्षय खन्ना इसमें खलनायक की भूमिका निभाएंगे। सिद्धार्थ पी. मल्होत्रा ​​द्वारा निर्देशित "इक्का" की पटकथा अल्थिया कौशल और मयंक तिवारी ने लिखी है।