Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

जाट मूवी के प्रमोशन के लिए मेरठ पहुंचे सनी देओल, अचानक फैंस के बीच पहुंचकर दिया सरप्राइज

बालीवुड अभिनेता सनी देओल शनिवार को मेरठ पहुंचे। यहां उन्होंने अपनी हालिया रिलीज फिल्म जाट का प्रमोशन किया। मेरठ के शॉप्रिक्स मॉल में भारी सिक्योरिटी के बीच सनी देओल ने एंट्री ली। उन्हें देखते ही लोग सेल्फी लेने के लिए उमड़ पड़े। लेकिन सनी देओल हाथ हिलाते हुए गुजर गए। वो अचानक फिल्म के शो में पहुंच गए। जहां पर्दे पर जाट मूवी चल रही थी। जैसे ही दर्शकों ने सनी देओल को अपने बीच देखा तो हॉल में हंगामा मच गया।

आपको बता दें सनी देओल 2 मिनट तक शो के बीच में रुके। उन्होंने लोगों के बीच अपना ढाई किलो का हाथ उठाया। दर्शकों का शुक्रिया अदा करते हुए सनी बोले कि आप सभी जाट मूवी देखने जरूर आएं। अपने लोगों को भी लाएं। आप सबका प्यार मिल रहा है इसका आभारी हूं। इतना कहकर सनी देओल हॉल से निकल गए। दर्शकों ने स्क्रीन के बजाय सनी देओल को अपने बीच करीब से देखा तो हंगामा मचा दिया।

जिसके बाद युवा उनके साथ सेल्फी लेने के लिए बढ़ने लगे लेकिन बाउंसर्स ने रोक दिया। लोगों ने सनी देओल की फोटो क्लिक कर वीडियो भी बनाई।