Breaking News

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी की माता जी का निधन, उत्तराखंड के पौड़ी जिले के पंचूर गांव में ली अंतिम सांस     |   अमेरिकी सिस्टम पर साइबर हमले में विदेशी हाथ का सबूत नहीं, FBI ने साफ की स्थिति     |   खाटूश्यामजी: भोजनालय में लगी भीषण आग, मंदिर के निकास मार्ग पर मची अफरा-तफरी     |   कावेरी जल विवाद में तमिलनाडु को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 11 TMC अतिरिक्त पानी की मांग खारिज     |   नेपाल के PM बालेन्द्र शाह 22 नवंबर से भारत दौरे पर, PM मोदी के साथ करेंगे द्विपक्षीय वार्ता     |  

बेटियों को शादी के जोड़े में देखना चाहती थी श्रीदेवी

दिवंगत अभिनेत्री श्रीदेवी ने बॉलीवुड को एक से बढ़ कर एक हिट फिल्में दी हैं। सिर्फ बॉलीवुड ही नहीं बल्कि साउथ फिल्म इंडस्ट्री में भी श्रीदेवी ने खूब सुर्खियां बटोरी। हाल ही में अभिनेत्री के पति बोनी कपूर श्रीदेवी के बारे में खुलकर बाते करते हुए दिखाई दिए। उन्होंने कहा की श्री और मैं कभी नहीं चाहते थे कि जान्हवी या खुशी फिल्मों में काम करें। जब वे छोटी थीं तब हम दोनों अक्सर प्लान करते थे कि ये डॉक्टर बनेंगी, तो कभी हम सोचते थे कि ये इंजीनियर बनेंगी। हमने कभी नहीं सोचा था कि ये दोनों भी हीरोइन बनेंगी।

बोनी कपूर कहते हैं कि एक दिन जान्हवी अपनी मां के पास आई और बोली कि उसे हीरोइन बनना है और फिर हमने उसे रोका नहीं। उसी के बाद जान्हवी ने धड़क को साइन किया। बोनी आगे कहते हैं हर मां की तरह श्री भी जान्हवी की शादी का सपना देखती थीं। जब भी हम किसी की शादी में जाते थे और वहां से लौट कर आते थे तब श्री अक्सर कहती थीं कि हम जान्हवी की शादी ऐसे ही धूम-धाम से करेंगे कोई अच्छा सा लड़का देखकर।