साउथ एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु के एक्स हसबैंड नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई कर ली है। चैतन्य के पिता और तेलुगु सुपरस्टार नागार्जुन ने अपने ऑफिशियल एक्स पेज पर इसकी जानकारी दी।
नागार्जुन ने कहा कि वे शोभिता का परिवार में स्वागत करके "बहुत खुश" हैं। उन्होंने लिखा- "हमें अपने बेटे नागा चैतन्य की सगाई की जानकारी देते हुए बहुत खुशी हो रही है। आज सुबह 9:42 बजे शोभिता धुलिपाला से उनकी सगाई हुई। हमें उसे अपने परिवार में स्वागत करके बहुत खुशी हो रही है।"
सगाई की फोटो शेयर करते हुए उन्होंने आगे लिखा- "हैप्पी कपल को बधाई। उन्हें जीवन भर प्यार और खुशी के लिए शुभकामनाएं। भगवान खुश रखे। अनंत प्रेम की शुरुआत।"
नागा चैतन्य और शोभिता धुलिपाला की सगाई में उनके परिवार को लोग और करीबी दोस्त शामिल हुए। चैतन्य और शोभिता के बारे में अफवाह है कि वे दोनों 2022 से एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। दोनों को पहली बार यूरोप में छुट्टियां मनाते वक्त स्पॉट किया गया था।
सोशल मीडिया पर सुबह से ही दोनों के सगाई करने की खबरें चल रही थीं। चैतन्य ने साल 2017 में एक्ट्रेस सामंथा रूथ प्रभु से शादी की थी। लेकिन 2021 में दोनों का तालाक हो गया।
चैतन्य और शोभिता ने कभी फिल्म में एक साथ काम नहीं किया है। उन्हें हाल ही में "दूथा" सीरीज़ में देखा गया था, जबकि उनकी अपकमिंग फिल्म का नाम "मंकी मैन" है।
साउथ एक्टर नागा चैतन्य ने एक्ट्रेस शोभिता धुलिपाला से सगाई की
You may also like
तृप्ति डिमरी रूमर्ड बॉयफ्रेंड के साथ हुई कॉजी, फैंस ने बरसाया प्यार.
फिल्म सितारों ने रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा को शादी की बधाई दी.
‘द केरल स्टोरी 2’ की रिलीज पर लगी रोक, सीएम पिनराई विजयन ने हाई कोर्ट के फैसले का किया स्वागत.
उच्च न्यायालय ने ‘द केरल स्टोरी 2’ फिल्म की रिलीज पर रोक के खिलाफ अपील पर फैसला रखा सुरक्षित.