Breaking News

‘वोट की जगह बुलेट से शासन चाहता है नक्सलवाद’, लोकसभा में बोले गृह मंत्री अमित शाह     |   ‘वामपंथियों ने आदिवासियों को बहकाया’, लोकसभा में नक्सलवाद मुद्दे पर अमित शाह ने कहा     |   ‘हमारी सरकार डरने वाली नहीं है’, लोकसभा में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा     |   ‘PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश नक्सलवाद से मुक्त’, लोकसभा में बोले अमित शाह     |   ‘वामपंथी विचारधारा से नक्सलवाद फैला’, लोकसभा में बोले केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह     |  

सोनम कपूर और आनंद आहूजा फिर बने माता-पिता, इंस्टाग्राम पर दी बेटे के जन्म की खुशखबरी

अभिनेत्री सोनम कपूर आहूजा और उनके पति आनंद आहूजा दूसरी बार माता-पिता बने हैं। उनके घर एक और बेटे का जन्म हुआ है। सोनम और आनंद ने रविवार को अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट के जरिए खुशखबरी साझा की। बच्चे का जन्म रविवार को हुआ।

पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "अत्यंत कृतज्ञता और प्रेम से भरे दिलों के साथ हम आज, 29 मार्च 2026 को अपने बेटे के जन्म की खुशखबरी बताते हुए बहुत प्रसन्न हैं।" पोस्ट में आगे लिखा, "हमारा परिवार बढ़ गया है और उसके आगमन से हमारा दिल बेहद खुशियों से भर गया है। वायु अपने छोटे भाई का स्वागत करने के लिए बहुत उत्साहित है और हम इस अनमोल नए जीवन से बेहद धन्य महसूस करते हैं जिसने हमारे घर को खुशियों और आशीर्वाद से भर दिया है। हम चार सदस्यों के परिवार के रूप में इस खूबसूरत नए अध्याय की शुरुआत करने के लिए आभारी हैं।"

सोनम और आनंद ने 2018 में मुंबई में पारंपरिक सिख रीति-रिवाजों से शादी की थी। इस दंपत्ति ने 2022 में अपने पहले बेटे वायु का स्वागत किया। दंपति ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट के जरिए ये खुशखबरी साझा की।

पोस्ट में लिखा था, "20.08.2022 को हमने अपने प्यारे बेटे का दिल और सिर झुकाकर स्वागत किया। इस सफर में हमारा साथ देने वाले सभी डॉक्टरों, नर्सों, दोस्तों और परिवार को धन्यवाद। ये तो बस शुरुआत है, लेकिन हम जानते हैं कि हमारा जीवन हमेशा के लिए बदल गया है - सोनम और आनंद।"