Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

सिंगर बी प्राक और मीरा बच्चन दूसरी बार माता-पिता बने

B Praak:  गायक बी प्राक और उनकी पत्नी मीरा बच्चन के घर दूसरे बेटे का जन्म हुआ है। उन्होंने अपने बेटे का नाम द्विज बच्चन रखा है। इस खुशखबरी को कपल ने इंस्टाग्राम पर साझा किया, उनका बेटा एक दिसंबर को पैदा हुआ।

बी प्राक और मीरा की शादी 2019 में चंडीगढ़ में हुई थी। उनका पहला बेटा अदब साल 2020 में जन्मा था। साल 2022 में उनका दूसरा बच्चा हुआ था, लेकिन जन्म के कुछ समय बाद ही उसका निधन हो गया था।

दूसरे बेटे के जन्म को कपल ने “आध्यात्मिक पुनर्जन्म” बताया है।

पोस्ट में लिखा गया, “द्विज बच्चन। दो बार जन्मा – एक आध्यात्मिक पुनर्जन्म। राधे श्याम की कृपा से हमें 1 दिसंबर 2025 को एक बेटे का आशीर्वाद मिला। हमारे दिल खुशी और कृतज्ञता से भरे हुए हैं। हमारी ज़िंदगी में फिर से रोशनी, उम्मीद और नई शुरुआत आई है।”