Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव में श्याम बेनेगल को किया जाएगा सम्मानित

ब्रिटेन में भारतीय सिनेमा के सबसे बड़े वार्षिक समारोहों में से एक ‘‘लंदन भारतीय फिल्म महोत्सव’’ (एलआईएफएफ) के आगामी (2026) संस्करण में निर्माता श्याम बेनेगल को सम्मानित किया जाएगा। ये महोत्सव अगले साल जून-जुलाई में होगा। एलआईएफएफ के निदेशक कैरी साहनी ने बताया, ‘‘हम श्याम बेनेगल जैसे फिल्मकारों को याद करेंगे, जिनका हाल ही में निधन हो गया है और ये सुनिश्चित करना चाहते हैं कि उनकी स्मृति और विरासत जिंदा रहे। हमारा लक्ष्य श्याम बेनेगल की किसी एक फिल्म का प्रदर्शन करना है, क्योंकि उनकी फिल्मों को दिखाना और उनके काम पर चर्चा करना बहुत महत्वपूर्ण है।’’

महोत्सव में 1950 के दशक की कई क्लासिक फिल्में भी प्रदर्शित की जाएंगी। बेनेगल ने 1970 और 1980 के दशक में ‘अंकुर’, ‘मंडी’ और ‘मंथन’ जैसी सफल फिल्मों के साथ हिंदी सिनेमा में अपनी पहचान बनाई। उनका निधन 2024 में 90 साल की आयु में हो गया। इस महोत्सव का मकसद पंजाबी, गुजराती, असमिया और दक्षिण भारतीय समेत कई भाषाओं में विविध प्रकार की फिल्में दिखाकर भारतीय सिनेमा की समृद्धि को प्रदर्शित करना है।