Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

श्वेता बच्चन ने नानी जया बच्चन की खुलकर की तारीफ, नानी काफी चिल हैं

अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली नंदा का पॉडकास्ट शो व्हाट द हेल नव्या के सीजन 2 का फिनाले हो चुका है। इस सीजन को नव्या अपनी नानी जया बच्चन और मां श्वेता बच्चन के साथ होस्ट करती नजर आईं।  व्हाट द हेल नव्या के फाइनल एपिसोड में नव्या अपनी मां से आज के युग में दोस्ती और रिश्तों के बारे में खुलकर बातें करती हुई नजर आईं। शो श्वेता अपनी मां जया बच्चन के बारे में बातें करते हुए कहती हैं, 'मां अपनी बातों में बिल्कुल फिल्टर नहीं इस्तेमाल करती हैं। जो उनके मन में रहता है वही उनके जबान पर भी होता है। 

श्वेता बच्चन कहती हैं, मुझे कभी-कभी लगता है कि मेरे दोस्त मुझसे कहीं ज्यादा मेरी मां के दोस्त हैं। नव्या नंदा अपनी नानी जया बच्चन के बारे में बात करती हुई कहती हैं, 'नानी काफी चिल हैं। उन्हें मेरे दोस्त भी काफी पसंद करते हैं।