Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

अभिनेत्री करीना कपूर खान की अभिनीत फिल्म दायरा की शूटिंग पूरी

Daayra: अभिनेत्री करीना कपूर खान और अभिनेता पृथ्वीराज सुकुमारन ने अपनी आगामी क्राइम-ड्रामा थ्रिलर फिल्म ‘दायरा’ की शूटिंग पूरी कर ली है।

फिल्म का निर्देशन मेघना गुलजार ने किया है, जो विक्की कौशल अभिनीत ‘सैम ​​बहादुर’ और आलिया भट्ट अभिनीत ‘राजी’ जैसी फिल्मों के निर्देशन के लिए जानी जाती हैं।

सुकुमारन ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर तस्वीर साझा करके फिल्म की शूटिंग पूरी होने की घोषणा की। इस तस्वीर में वे अपनी सह-कलाकार करीना कपूर खान और गुलजार के साथ नजर आ रहे हैं।

उन्होंने कैप्शन में लिखा, ”#Daayra की शूटिंग खत्म हो गई है। जो कहानी हमने सेट पर जी है, वे जल्द ही हर जगह दर्शकों को देखने को मिलेगी। इस सफर के लिए आभारी हूं और 2026 में सिनेमाघरों में इसे स्क्रीन पर देखने का इंतजार नहीं कर सकता।”

फिल्म की शूटिंग सितंबर में शुरू हुई थी।