Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

9 मार्च से शुरू होगी भूल भुलैया 3 की शूटिंग

भूल भुलैया की सक्सेस के बाद लोगों ने भूल भुलैया 2 को भी उतना ही प्यार दिया। और ये फिल्म भी हिट रही, जिसके बाद फिल्म के थर्ड सीक्वल की भी घोषणा की गई। फेंस भूल भुलैया 3 का बड़ी बेसब्री से इंतज़ार कर रहे है और जब से फिल्म के कास्ट का खुलासा हुआ है तब से तो फेंस का उत्साह और भी बड़ गया है। सभी फेंस इसी के इंतज़ार में है कि आखिर फिल्म की शूटिंग कब शुरू होगी और फिल्म कब बड़े पर्दे पर आएगी। आज फिल्म से जुड़ी एक बड़ी खबर भी सामने आई है। अब जल्द ही फिल्म ही शूटिंग शुरू होने वाली है। 

फिल्म की शूटिंग अनीस बज्मी के निर्देशन पर 9 मार्च को मुंबई में शुरू होने वाली है। भूल भुलैया 3 में कार्तिक आर्यन फिर से मैन लिड़ में नजर आने वाले है। उनके साथ माधुरी दीक्षित, और विद्या बालन भी फिल्म में नजर आने वाली है, खबर ये भी सामने आ रही है कि इनके अलावा तृप्ति डिमरी भी जल्द ही शूटिंग शेड्यूल में शामिल होंगी।