Breaking News

आम जनता को एक और झटका, हफ्ते में दूसरी बार बढ़े पेट्रोल-डीजल के रेट     |   बस्तर में आज उच्च-स्तरीय सुरक्षा बैठक की अध्यक्षता करेंगे अमित शाह     |   लखनऊ: दो दिन से लापता युवती की हत्या, रेलवे स्टेशन के पास जंगल से बरामद हुआ शव     |   आवारा कुत्तों के मामले पर आज सुप्रीम कोर्ट सुनाएगा फैसला     |  

शिवाजी का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन, रितेश देशमुख अभिनीत फिल्म ने 100 करोड़ का आंकड़ा किया पार

अभिनेता रितेश देशमुख की फिल्म 'राजा शिवाजी' ने ओपनिंग वीकेंड में घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 100 करोड़ रुपये से ज्यादा की कमाई की है। जियो स्टूडियोज और मुंबई फिल्म कंपनी की इस फिल्म का निर्देशन रितेश देशमुख ने किया है और ये एक मई 2026 को मराठी और हिंदी में सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इसमें अभिनेता ने छत्रपति शिवाजी महाराज की भूमिका निभाई है। ट्रेड ट्रैकिंग वेबसाइट सैकनिल्क के अनुसार, घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 100.13 करोड़ रुपये (ग्रॉस) रहा है।

इसके साथ ही ये भारत में सबसे ज्यादा कमाई करने वाली मराठी फिल्म भी बन गई है। फिल्म निर्माताओं के अनुसार, ये फिल्म शिवाजी महाराज की उस यात्रा को दर्शाती है जिसमें एक युवा व्यक्ति के रूप में शक्तिशाली ताकतों को चुनौती देने की प्रतिज्ञा लेने से लेकर स्वराज की नींव रखने वाले नेता बनने तक का सफर दिखाया गया है और इसका उद्देश्य भाषाई सीमाओं से परे दर्शकों के सामने उनकी कहानी प्रस्तुत करना है। ये फिल्म जियो स्टूडियोज द्वारा प्रस्तुत की गई है और मुंबई फिल्म कंपनी के बैनर तले ज्योति देशपांडे और जेनेलिया देशमुख द्वारा निर्मित है।