Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

इतने कम बजट में बनकर तैयार हुई है शाह रुख खान की डंकी

बॉलीवुड से लेकर बॉक्स ऑफिस तक के किंग बन चुके शाह रुख खान की फिल्मों का फैंस को बड़ी ही बेसब्री के साथ इंतजार रहता है। किंग खान की अब तक 'पठान' और 'जवान' दो फिल्में सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी हैं। इस साल एक बार फिर वह 'डंकी' के साथ दिसंबर में अपने दर्शकों के बीच लौटने के लिए बिल्कुल तैयार हैं।

इस फिल्म के निर्देशन की कमान हिंदी सिनेमा के शानदार डायरेक्टर राजकुमार हिरानी ने संभाली है, जो इससे पहले थ्री-इडियट्स, पीके और मुन्ना भाई जैसी कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दे चुके हैं। अब पहली बार उनकी और शाह रुख खान की साझेदारी पर्दे पर क्या कमाल करेगी, ये जानने के लिए हर कोई उत्सुक है।

डंकी की रिलीज को बस अब 1 महीना बाकी है, अगले महीने ये मूवी दर्शकों के हाथ में सौंप दी जाएगी। राजकुमार हिरानी की फिल्म के बजट को लेकर कई खबरें अब तक सामने आ चुकी हैं। अब हाल ही में पिंकविला की रिपोर्ट्स के मुताबिक, शाह रुख खान-तापसी पन्नू स्टारर फिल्म 'डंकी' टोटल 85 करोड़ के बजट में बनकर तैयार हुई है।