Breaking News

रूस का दावा: एक रात में तबाह किए 389 यूक्रेनी ड्रोन     |   कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |  

संगीता बिजलानी के फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़, जांच में जुटी पुलिस

Maharashtra: अभिनेत्री संगीता बिजलानी के पुणे जिले के मावल स्थित फार्महाउस में चोरी और तोड़फोड़ की घटना सामने आई है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को यह जानकारी दी। अधिकारी के मुताबिक यह घटना तब सामने आई जब बिजलानी चार महीने बाद टिकोना गांव स्थित अपने फार्महाउस पहुंचीं। 

पुणे ग्रामीण पुलिस को दी गई शिकायत में बिजलानी ने बताया कि फार्महाउस का मुख्य दरवाजा और खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टेलीविजन गायब था और कई घरेलू सामान जैसे पलंग, फ्रिज और सीसीटीवी कैमरे क्षतिग्रस्त कर दिए गए थे। 

बिजलानी ने पुणे ग्रामीण पुलिस अधीक्षक संदीप सिंह गिल को लिखे आवेदन में कहा कि वे अपने पिता की तबीयत खराब होने के कारण फार्महाउस पर पिछले कुछ महीनों से नहीं आ सकी थीं। उन्होंने बताया, "आज मैं अपनी दो घरेलू सहायकों के साथ फार्महाउस पहुंची। वहां पहुंचकर देखा कि मुख्य दरवाजा टूटा हुआ था। भीतर जाने पर खिड़की की ग्रिल टूटी हुई मिली, एक टेलीविजन गायब था और दूसरा टूटा हुआ था।" 

उन्होंने बताया कि ऊपर की मंजिल में सब कुछ बिखरा हुआ था, बिस्तर टूटे हुए थे और कई घरेलू सामान और कीमती चीजें या तो गायब थीं या क्षतिग्रस्त कर दी गई थीं। लोनावला पुलिस थाने के वरिष्ठ निरीक्षक दिनेश तायडे ने पीटीआई-वीडियो को बताया कि घटना की जांच के लिए एक टीम मौके पर भेजी गई है। उन्होंने कहा, "जैसे ही नुकसान और चोरी का आकलन पूरा होगा, हम औपचारिक रूप से एफआईआर दर्ज करेंगे।"