Breaking News

बैजयंत जय पांडा, डी पुरंदेश्वरी और रेखा वर्मा BJP राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनाए गए     |   बीजेपी ने शिव प्रकाश और सौदान सिंह को राष्ट्रीय संयुक्त महासचिव (संगठन) बनाया     |   PM मोदी ने बीजेपी की नई टीम को बधाई दी, ‘टीम में संगठन का अनुभव, जमीनी जुड़ाव’     |   अमित मालवीय बीजेपी के आईटी सेल और सोशल मीडिया प्रमुख पद से हटाए गए     |   बीजेपी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने दीपक म्हस्के को पार्टी का सोशल मीडिया संयोजक बनाया     |  

कपिल शर्मा के शो पर आएंगे समय रैना और रणवीर इलाहबादिया, फैंस को मिला बड़ा सरप्राइज

The Great Indian Kapil Show: नेटफ्लिक्स ‘‘विश्व हास्य दिवस’’ के उपलक्ष्य में ‘‘द ग्रेट इंडियन कपिल शो’’ का एक विशेष एपिसोड प्रसारित करेगा, जिसमें ‘होस्ट’ कपिल शर्मा के साथ प्रसिद्ध ‘इन्फ्लुएंसर’ समय रैना और रणवीर इलाहाबादिया भी नजर आएंगे।

ये एपिसोड दो मई को प्रसारित होगा, जिसमें सुनील ग्रोवर, कृष्णा अभिषेक और किकू शारदा भी अपनी-अपनी नियमित भूमिकाओं में नजर आएंगे। ये सभी कलाकार कार्यक्रम में ‘टीजीआईकेएस न्यूज डिबेट’ नामक एक अंश में दिखाई देंगे। कपिल शर्मा ने कहा कि कार्यक्रम के प्रति दर्शकों के प्रेम को ध्यान में रखते हुए विशेष एपिसोड की योजना बनाई गई।

उन्होंने कहा, ‘‘हमारे शो को दर्शकों से जो प्यार मिला है, उससे हमें यही प्रेरणा मिलती है कि हम उन्हें नई और मनोरंजक सामग्री देते रहें। ‘विश्व हास्य दिवस’ के मौके पर हमने नेटफ्लिक्स के साथ एक विशेष एपिसोड की योजना बनाई- जो स्वाभाविक, मजेदार और हंसी से भरपूर होगा।’’

कपिल शर्मा ने कहा, ‘‘इस बार समय और रणवीर भी अपने अंदाज में जुड़ कर इस जश्न को और आकर्षक बना रहे हैं। बस इतना ही चाहते हैं कि लोग हमारे साथ इस दिन का लुत्फ उठाएं।’’ पिछले साल रैना के यूट्यूब शो ‘‘इंडियास गॉट लेटेंट’’ में की गई टिप्पणियों को लेकर वे और इलाहबादिया एक बड़े विवाद में फंस गए थे।