Breaking News

कांग्रेस को पूर्व मुख्यालय 24 अकबर रोड खाली करने का फाइनल नोटिस     |   इजरायल पर ईरान का बड़ा हमला, तेल अवीव समेत कई शहरों पर मिसाइल-ड्रोन स्ट्राइक     |   आम आदमी पार्टी विधायक हरमीत सिंह पठानमाजरा और उनके तीन साथी गिरफ्तार     |   अमेरिका-इजरायल से जंग के बीच ईरान की पहल, पड़ोसी देशों को दिया सैन्य गठबंधन का न्योता     |   मिडिल-ईस्ट जंग से ग्लोबल ऑयल रिस्क बढ़ा, फिलीपींस ने किया इमरजेंसी का ऐलान     |  

'इंडियाज गॉट लेटेंट' विवाद के बाद समय रैना का कमबैक, किया इंडिया टूर का ऐलान

New Delhi: स्टैंड-अप कॉमेडियन समय रैना, जिनका शो "इंडियाज गॉट लेटेंट" इस साल की शुरुआत में विवादों में रहा था, अब अपने नए इंडिया टूर " समय रैना: स्टिल अलाइव एंड अनफिल्टर्ड " के साथ वापसी कर रहे हैं। 27 वर्षीय कॉमेडियन ने बुधवार को अपने इंस्टाग्राम पर टूर का शेड्यूल शेयर किया। ये टूर 15 अगस्त को बेंगलुरू से शुरू होगा और इसके बाद हैदराबाद, मुंबई, कोलकाता, चेन्नई, पुणे और दिल्ली में शो किए जाएंगे।

उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में लिखा, "India tour live now on @bookmyshow"। कॉमेडियन ने गुरुवार को कई इंस्टाग्राम स्टोरीज भी साझा कीं, जिनमें उन्होंने बताया कि उनके कई शहरों के शो पहले ही सोल्ड आउट हो चुके हैं।

कॉमेडियन समय रैना ने अपनी अगली इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, "प्यार हकीकत से परे है। हमने एक घंटे में 40,000 टिकट बेच दिए हैं, ये एक रिकॉर्ड है। इतने प्यार के लिए शुक्रिया, हम मंच हिला देंगे!" गौरतलब है कि इससे पहले समय रैना को उनके विवादित यूट्यूब शो " इंडियाज गॉट लेटेंट " को लेकर कोर्ट में तलब किया गया था। उनका ये टूर पांच  अक्टूबर को दिल्ली में समाप्त होगा।

कॉमेडियन समय रैना ने यूट्यूबर रणवीर अल्लाबादिया की टिप्पणियों को लेकर हुए बड़े विवाद के बाद अपने लोकप्रिय शो " इंडियाज गॉट लेटेंट " के सभी एपिसोड डिलीट कर दिए थे। इस शो में की गई टिप्पणियों के कारण समय रैना, रणवीर अल्लाबादिया, अपूर्वा मुखिजा और आशीष चंचलानी के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी और उन्हें भारी सार्वजनिक विरोध का सामना करना पड़ा था।