Breaking News

अलीगंज अग्निकांड: 87 दिन बाद पुलिस ने दाखिल की 500+ पन्नों की चार्जशीट     |   2017 से पहले भर्ती में भेदभाव था, अब प्रक्रिया पूरी तरह से पारदर्शी: CM योगी     |   एशियन गेम्स: भारत को शूटिंग में मिला दूसरा सिल्वर, इलावेनिल वलारिवन ने 10 मीटर एयर राइफल में किया कमाल     |   एटा-कासगंज में सपा ने भंग की जिला इकाइयां, जिलाध्यक्ष भी हटाए     |   गाजियाबाद: फर्नीचर शोरूम-गोदाम में भीषण आग, 8 दमकल गाड़ियां मौके पर     |  

सलमान खान ने बिग बॉस 20 में अपनी सेहत को लेकर किया खुलासा, बोले- ‘भगवान की कृपा से मुझे कुछ नहीं हुआ’

बॉलीवुड अभिनेता सलमान खान ने अपनी सेहत को लेकर चल रही चिंताओं पर सफाई दी है। ‘बिग बॉस 20’ के वीकेंड का वार एपिसोड में सलमान को सीने पर हाथ रखते हुए और मंच पर लेटकर डॉक्टर बुलाने के लिए कहते देखा गया था। इसके बाद फैंस उनकी तबीयत को लेकर परेशान हो गए थे। अब अभिनेता ने स्पष्ट किया है कि उनकी सेहत बिल्कुल ठीक है।

सलमान ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दी सफाई

एपिसोड के दौरान सलमान खान के इस अंदाज को देखकर सोशल मीडिया पर कई फैंस ने उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की। इसके बाद सलमान ने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर सफाई देते हुए लिखा, “भगवान की कृपा से मेरी सेहत को लेकर कुछ भी गलत नहीं है।” अभिनेता ने यह भी बताया कि बिग बॉस के प्रोमो को जिस तरह एडिट किया गया, उससे पूरा सीन गलत तरीके से समझा गया।

काजी को समझाने के लिए किया था दर्द का अभिनय

सलमान खान ने बताया कि उन्होंने शो के कंटेस्टेंट काजी को यह समझाने के लिए दर्द का अभिनय किया था कि अपनी सेहत को मनोरंजन का जरिया बनाना गलत है। उन्होंने कहा कि घर के बाकी 15 सदस्यों को पता नहीं था कि वह अभिनय कर रहे हैं। वे सलमान की सेहत को लेकर सच में चिंतित हो गए थे।

सलमान ने लिखा कि प्रोमो में सीन को जिस तरह दिखाया गया, उससे उनकी बात का असली उद्देश्य ही खत्म हो गया। उन्हें लगा कि एडिटिंग के कारण ऐसा दिखाई दे रहा है जैसे वह भी वही कर रहे हैं, जो काजी ने घर में किया था।

ट्रोलर्स को सलमान का करारा जवाब

एपिसोड के दौरान सलमान खान ने कलाकारों, खासकर महिला कलाकारों के लुक और शरीर को लेकर ऑनलाइन ट्रोलिंग पर भी नाराजगी जताई। उन्होंने अपनी सेहत और लुक को लेकर होने वाली चर्चाओं पर भी बात की। अपने गंजे लुक को लेकर लगातार हो रही टिप्पणियों के बीच सलमान ने मंच पर अपनी टोपी और टी-शर्ट उतार दी। उन्होंने ट्रोलर्स को चुनौती देते हुए कहा: “तुम लोग मुझे ट्रोल करना चाहते हो? मैं तुम्हें दिखाता हूं। एब्स नहीं हैं, मेरा लुक देखो। अब ट्रोल करना है? करो।”

‘मातृभूमि’ में नजर आएंगे सलमान खान

वर्कफ्रंट की बात करें तो सलमान खान अगली बार निर्देशक अपूर्व लाखिया की फिल्म ‘मातृभूमि’ में दिखाई देंगे। फिल्म की रिलीज डेट अभी घोषित नहीं की गई है।