Breaking News

लखनऊ: 30 अप्रैल को उत्तर प्रदेश विधानसभा सत्र के लिए कार्यक्रम जारी     |   अजरबैजान में रूस के साथ शांति वार्ता करने के लिए हम तैयार हैं: जेलेंस्की     |   स्वाति मालीवाल बीजेपी में शामिल, केजरीवाल पर लगाए आरोप     |   स्वाती मालिवाल ने आम आदमी पार्टी छोड़ने का किया ऐलान     |   जेलेंस्की ने कहा- रूसी हमलों के चलते यूक्रेन में 30 से ज्यादा लोग घायल     |  

सलमान खान की #SVC63 की रिलीज डेट तय, ईद 2027 पर सिनेमाघरों में दस्तक

सलमान खान ने अपने अपकमिंग प्रोजेक्ट को लेकर बड़ा अपडेट दिया है। निर्देशक वामशी पैडिपल्ली के साथ उनकी फिल्म #SVC63 अब ईद 2027 पर सिनेमाघरों में रिलीज होगी। सलमान खान ने इंस्टाग्राम पर फिल्म के सेट से एक वीडियो शेयर करते हुए मजेदार अंदाज में लिखा, “थोड़ा दूर की सोचना चाहिए, इसलिए ईद अनाउंस कर दी... इस वाली का भी बताएंगे जब सही समय आएगा... थोड़ा सब्र रखो। हाल ही में मेकर्स ने फिल्म की शूटिंग के पहले दिन की झलक भी साझा की थी, जिससे फैंस के बीच इस प्रोजेक्ट को लेकर उत्साह और बढ़ गया है।

इस फिल्म में सलमान खान के साथ साउथ की मशहूर अभिनेत्री नयनतारा नजर आएंगी। डायरेक्टर वामशी पैडिपल्ली ने भी सलमान के साथ काम करने को सम्मान की बात बताते हुए कहा कि यह फिल्म दिल और मजबूत सोच से बनी होगी। इसके अलावा, सलमान खान अपनी अगली फिल्म ‘मातृभूमि: मे वॉर रेस्ट इन पीस’ की रिलीज की तैयारी में भी जुटे हैं, जिसमें चित्रांगदा सिंह भी अहम भूमिका में हैं। इस फिल्म का पहले नाम ‘बैटल ऑफ गलवान’ रखा गया था।