भारतीय बैडमिंटन स्टार साइना नेहवाल और उनके पति पारुपल्ली कश्यप ने आपसी सहमति से अलग होने के फैसले की घोषणा की है। साइना नेहवाल ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर अपने पति से अलग होने की जानकारी देकर फैंस को चौंका दिया। राष्ट्रमंडल खेलों में दो बार की चैंपियन साइना ने लिखा, ‘‘जिंदगी हमें कभी-कभी अलग दिशाओं में ले जाती है। बहुत सोच-विचार के बाद कश्यप पारुपल्ली और मैंने अलग होने का फैसला किया है। हम अपने और एक-दूसरे के लिए शांति, विकास और उपचार का विकल्प चुन रहे हैं।’’
उन्होंने लिखा, ‘‘मैं उन यादों के लिए आभारी हूं और आगे के लिए शुभकामनाएं देती हूं। इस दौरान हमारी निजता को समझने और उसका सम्मान करने के लिए धन्यवाद।’’ साइना और पूर्व शटलर कश्यप ने दिसंबर 2018 में शादी की थी।
साइना नेहवाल और पारुपल्ली कश्यप हुए अलग, 7 साल पहले हुई थी शादी
You may also like
मां की शादी का गणित, या दिल का फैसला? 3 अप्रैल को खुलेगा ‘Maa Ka Sum’ का राज!.
संजय दत्त ने CM चंद्रबाबू नायडू से की मुलाकात, आंध्र प्रदेश में फिल्म इंडस्ट्री को बढ़ावा देने पर चर्चा.
आलिया भट्ट ने बर्थडे सेलिब्रेशन की तस्वीरें शेयर कीं, ADHD को लेकर किया खुलासा.
मोहनलाल की 'दृश्यम 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक.