कई दिनों से चल रही शादी की अटकलों को अभिनेत्री रश्मिका मंदाना और अभिनेता विजय देवरकोंडा ने रविवार को विराम दिया और आधिकारिक तौर पर अपनी शादी की घोषणा कर दी। दोनों अभिनेताओं ने सोशल मीडिया पर एक संयुक्त बयान जारी कर यह खबर साझा की और बताया कि उनकी शादी का नाम "द वेडिंग ऑफ विरोश" रखा गया है, यह नाम प्रशंसकों ने उनके नामों को मिलाकर रखा है। अपने समर्थकों से उन्होंने कहा कि "विरोश" शब्द उनके प्रशंसकों की तरफ से शादी की योजना को अंतिम रूप देने से बहुत पहले ही रख दिया था और समारोह का नामकरण वर्षों से मिले प्यार का सम्मान करने का उनका तरीका है।
विजय और रश्मिका ने लिखा कि "इससे पहले कि हम कोई योजना बनाते, इससे पहले कि हम अपने लिए कुछ भी चुनते - आप पहले से ही हमारे साथ थे। आपने अपने बेशुमार प्यार से हमें एक नाम दिया। आपने हमें 'विरोश' कहा। इसलिए आज - पूरे दिल से, हम अपने इस मिलन को आपके सम्मान में समर्पित करते हैं," हाल ही में एक कथित शादी का कार्ड सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद उनकी शादी को लेकर अटकलें तेज हो गई थीं। कार्ड में लिखा था कि यह जोड़ा 26 फरवरी को एक निजी समारोह में शादी करेगा और उसके बाद चार मार्च को हैदराबाद में रिसेप्शन होगा।
गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड में साथ काम कर चुके विजय और रश्मिका ने कहा कि उन दोनों के बीच बीच बहुत लंबे समय से गहरा नाता रहा है।हालांकि दोनों अभिनेताओं ने पहले कहा था कि वे घनिष्ठ मित्र हैं, लेकिन उनका सार्वजनिक तौर पर एक साथ देखे जाना और सोशल मीडिया पर उनकी बातचीत ने उनके बीच प्रेम संबंधों की अफवाहों को हवा दी थी। आधिकारिक घोषणा हो जाने के बाद, प्रशंसक सोशल मीडिया पर इस जोड़े को जमकर बधाई संदेश भेज रहे हैं।
रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने कंफर्म की अपनी शादी, खूबसूरत कार्ड में बताया अपने खास दिन का नाम
You may also like
कियासा रिटेल लिमिटेड का आईपीओ जारी, प्रति शेयर मूल्य 121 से 127 रुपये.
हरियाणा बोर्ड 10वीं-12वीं परीक्षा 25 फरवरी से शुरू, 55 स्थानों पर कुल 65 परीक्षा केंद्र.
नोएडा में तेज रफ्तार 'थार' का कहर, ई-रिक्शा से जोरदार टक्कर में 3 तीन गंभीर रूप से घायल.
Share Market: शुल्क पर अमेरिकी अदालत के फैसले के बाद शेयर बाजार में तेजी, सेंसेक्स 480 अंक चढ़ा.