Breaking News

TMC के 20 बागी सांसदों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस, अयोग्यता मामले में देरी पर मांगा जवाब     |   तरुण तेजपाल को सुप्रीम कोर्ट से झटका, 2 हफ्ते में करना होगा सरेंडर     |   प्याज और चीनी की बढ़ती कीमतों पर दिल्ली CM रेखा गुप्ता ने बुलाई बैठक     |   दिल्ली में अब तक H1N1 के कुल 2308 मामले सामने आए     |   J-K: पुलवामा में सुरक्षाबलों का ऑपरेशन, दो संदिग्ध गिरफ्तार     |  

'धुरंधर' ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, अब तक 252.70 करोड़ रुपये की कमाई की

Dhurandhar: रणवीर सिंह अभिनीत फिल्म "धुरंधर" ने देशभर में बॉक्स ऑफिस पर 252.70 करोड़ करोड़ रुपये की कमाई की। फिल्म निर्माताओं ने शनिवार को ये जानकारी दी। 'उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक' से प्रसिद्धि पाने वाले आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। इस फिल्म में सिंह के साथ संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं।

इसे निर्देशक धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपनी कंपनी बी62 स्टूडियोज के बैनर तले, जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर बनाया है। फिल्म निर्माता कंपनी ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। पोस्ट में फिल्म का पोस्टर था, जिसके ऊपर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े लिखे हुए थे। फिल्म का कुल कलेक्शन 252.70 करोड़ रुपये (नेट) रहा।

कैप्शन में लिखा था, "बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुक्रवार। अभी टिकट बुक करें। लिंक बायो में है। #धुरंधर दुनिया भर के सिनेमाघरों पर राज कर रहा है।" फिल्म की कहानी 'अंडरवर्ल्ड' के इर्द-गिर्द घूमती है।