Breaking News

लेफ्टिनेंट जनरल राजीव घई ने कुमाऊं रेजिमेंट के कर्नल का पदभार संभाला     |   हमने ईरान के टॉप लीडर से बात की, अगर डील होती है तो ये अच्छी बात: डोनाल्ड ट्रंप     |   चीन के विदेश मंत्री ने UK PM स्टार्मर के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार से मुलाकात की     |   पुडुचेरी चुनाव 2026: ऑल इंडिया एन.आर. कांग्रेस ने 18 उम्मीदवारों की लिस्ट जारी की     |   दिल्ली: गृह मंत्री अमित शाह की NDA के संसदीय दल के नेताओं के साथ बैठक शुरू हुई     |  

बॉक्स ऑफिस पर 'धुरंधर' का धुंआधार प्रदर्शन, 160.15 करोड़ रुपये की कमाई की

Dhurandhar Box Office collecction: रणवीर सिंह अभिनीत "धुरंधर" ने तीन दिनों में दुनिया भर के बॉक्स ऑफिस पर 160.15 करोड़ रुपये की कमाई की है। निर्माताओं ने सोमवार को ये जानकारी दी। "उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" से मशहूर हुए आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज़ हुई और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर माधवन और राकेश बेदी भी हैं।

माधवन ने अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर बॉक्स ऑफिस के आंकड़े साझा किए। इस पोस्ट में फिल्म की दिन-प्रतिदिन की कमाई का ब्योरा भी दिया गया है। "धुरंधर" ने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर 28.60 करोड़ रुपये की कमाई के साथ शुरुआत की और अगले दिनों 33.10 करोड़ रुपये और 44.80 करोड़ रुपये की कमाई की।

घरेलू बॉक्स ऑफिस पर फिल्म का कुल कलेक्शन 106.50 करोड़ रुपये है। पोस्ट के कैप्शन में लिखा था, "भारत का नया जुनून: धु...रण...धर! अभी अपनी टिकट बुक करें। लिंक बायो में है। #धुरंधर दुनिया भर के सिनेमाघरों में छा रहा है।"

ये फिल्म एक अंडरवर्ल्ड गाथा के इर्द-गिर्द घूमती है, जिसमें अपराधियों, मुखबिरों और गुर्गों का एक नेटवर्क दिखाया गया है, जिनकी जिंदगियां आपस में जुड़ी हुई हैं, गुप्त अभियानों, जासूसी और विश्वासघात से जूझ रही हैं।