Breaking News

सोरेन सरकार को हाईकोर्ट से झटका, JPSC परीक्षा रद्द करने के फैसले पर रोक     |   PM मोदी की जनसेवा के 25 साल पूरे होने BJP देशभर में ‘सेवा संकल्प महोत्सव’ मनाएगी     |   SC ने जंतर-मंतर प्रोटेस्ट के हर पहलू की जांच करने के लिए 5 सदस्यीय कमेटी गठित की     |   JSSC-CGL परीक्षा में कथित अनियमितता की जांच तेज, 37 संदिग्धों से SIT ने की पूछताछ     |   दिल्ली की मंडोली जेल में बंद सुकेश चंद्रशेखर ने अरविंद केजरीवाल को लिखी चिट्ठी     |  

रानी मुखर्जी की फिल्म मर्दानी 3 का ट्रेलर रिलीज, दिखा दबंग अंदाज

Mardaani 3: रानी मुखर्जी की फिल्म ‘मर्दानी 3’ का ट्रेलर रिलीज हो चुका है, एक बार फिर वह दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में वह नजर आ रही हैं।

रानी मुखर्जी दबंग पुलिस ऑफिसर के रोल में दिख रही हैं, इस बार उनका किरदार जिस केस को वह हैंडल करेगा, वह काफी खतरनाक होने वाला है, फिल्म के ट्रेलर के साथ मेकर्स ने रिलीज डेट भी शेयर की है।

फिल्म ‘मर्दानी 3’ के ट्रेलर में रानी मुखर्जी के एंट्री अपने पुराने किरदार शिवानी शिवाजी रॉय के तौर पर होती है। शिवानी को इस बार एक नया केस सॉल्व करने को दिया जाता है।

इस बार वह लापता लड़कियों को बचाने और खोजने के मिशन पर हैं। एक बार इस फिल्म में महिलाओं से जुड़े गंभीर मुद्दों को उठाया गया है। फिल्म ‘शैतान’ फेम जानकी बोड़ीवाला ने भी एक अहम किरदार इसमें निभाया है।