Breaking News

लोकसभा में फाइनेंस बिल 2026 पर चर्चा शुरू, कांग्रेस सांसद अमर सिंह ने की शुरुआत     |   ‘एयर डिफेंस सिस्टम ने बंदर अब्बास के पास 2 अमेरिकी ड्रोन मार गिराए’, ईरान का दावा     |   वेस्ट एशिया संकट: ‘नागरिकों-पावर प्लांट पर हमले गलत’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा     |   वेस्ट एशिया संकट: ‘स्ट्रेट ऑफ होर्मुज की रुकावट अस्वीकार्य’, लोकसभा में बोले PM मोदी     |   ‘बातचीत के जरिए होर्मुज से भारत के कई जहाज निकले’, लोकसभा में पीएम मोदी ने कहा     |  

'मर्दानी 3' की रिलीज डेट से उठा पर्दा, इस दिन सिनेमाघरों में देगी दस्तक

Mardaani 3: यश राज फिल्म्स (वाईआरएफ) ने शनिवार को बताया कि अभिनेत्री रानी मुखर्जी की एक्शन थ्रिलर "मर्दानी" फ्रेंचाइजी का तीसरा संस्करण 30 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगा।

अभिराज मीनावाला द्वारा निर्देशित और आदित्य चोपड़ा द्वारा निर्मित ये फिल्म पहले 27 फरवरी को रिलीज होने वाली थी। इस फिल्म में मुखर्जी एक पुलिस ऑफिसर शिवानी शिवाजी रॉय का किरदार निभा रही हैं। प्रोडक्शन बैनर ने अपने एक्स हैंडल पर एक पोस्ट के साथ ये खबर शेयर की। इसमें फिल्म का पोस्टर था।

पोस्टर में अभिनेत्री बीच में थीं और उनके पीछे बच्चे खड़े थे, जिनके ऊपर "लापता" टैग लगा था।कैप्शन में लिखा था, "जब तक वे उन सभी को बचा नहीं लेती, तब तक वो रुकेगी नहीं! रानी मुखर्जी फिल्ममर्दानी तीन में निडर पुलिस अधिकारी शिवानी शिवाजी रॉय के रूप में वापस आ रही हैं। बचाव अभियान 30 जनवरी को आपके नजदीकी सिनेमाघरों में शुरू होगा।"

इस फ्रेंचाइजी की पहली फिल्म 2014 में रिलीज हुई थी, जिसके बाद 2019 में दूसरी फिल्म आई।