Breaking News

सरकार ने आर्टिफिशियल जेनरेटेड कंटेंट के लिए नियम नोटिफाई किए     |   मुम्बई के शिवाजी नगर इलाके में फायरिंग, एक महिला को लगी गोली     |   किसानों की आय दोगुनी करने का वादा झूठा: सरकार पर अखिलेश यादव का निशाना     |   मेक-इन-इंडिया का शेर जंग खा रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   लोकतंत्र में बुलडोजर का कोई स्थान नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |  

मां नीतू कपूर के जेवर चुरा चुके हैं रणबीर कपूर

बॉलीवुड के हैंडसम एक्टर रणबीर कपूर से जुड़ा एक दिलचस्प किस्सा सामने आया है। पर्सनल लाइफ को लेकर अभिनेता कम बात करना पसंद करते हैं, लेकिन इस बार उन्होंने खुद से जुड़े एक बड़े राज का खुलासा किया है। 

रणबीर कपूर हाल ही में मां नीतू कपूर के साथ कपिल शर्मा के नए कॉमेडी शो में गेस्ट बनकर पहुंचे जहां उन्होंने खुलासा किया वो अपनी मां नीतू कपूर के जेवर चोरी कर चुके हैं। शो के पहले एपिसोड में कपूर फैमिली मेहमान बनकर पहुंची और शो का रिबन काट पहले एपिसोड का उद्घाटन किया।