Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

राखी सावंत की गिरफ्तारी से पहले की जमानत याचिका खारिज

बॉलीवुड की ड्रामा क्वीन राखी सावंत हमेशा से ही विवादों से घिरी रहती है। प्रोफेशनल लाइफ हो या निजी जिंदगी राखी अक्सर मुश्किलों में पड़ती नजर आती रहती हैं। अब हाल ही में, बॉम्बे हाई कोर्ट ने राखी के एक्स पति आदिल दुर्रानी द्वारा एक्ट्रेस के खिलाफ दर्ज कराई गई एफआईआर में दायर की गई गिरफ्तारी की पूर्व जमानत याचिका को खारिज कर दिया है। राखी के पूर्व पति आदिल दुर्रानी ने एक शिकायत दर्ज की थी, जिसमें उन्होंने आरोप लगाया कि राखी ने मीडिया चैनलों पर उनके निजी यौन रूप से स्पष्ट वीडियो broadcast किए थे।