Breaking News

लोकसभा की कार्यवाही गुरुवार सुबह ग्यारह बजे तक स्थगित     |   जस्टिस यशवंत वर्मा को पद से हटाने के लिए शीतकालीन सत्र में लाया जा सकता है महाभियोग प्रस्ताव     |   दिल्ली: केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से मिले यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य     |   कर्नाटक में विभागों का बंटवारा, सीएम शिवकुमार ने अपने पास रखा वित्त विभाग     |   टाटा के चेयरमैन चंद्रशेखरन के इस्तीफे की पेशकश के बाद TCS में 4.97% की गिरावट     |  

राज कुंद्रा को बिटकॉइन मनी लॉन्ड्रिंग मामले में बड़ी राहत, मिली जमानत

Mumbai: कारोबारी राज कुंद्रा को मुंबई की विशेष अदालत ने मनी लॉन्ड्रिंग मामले में पेशी के बाद जमानत दे दी। कुंद्रा कथित बिटकॉइन घोटाले से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग मामले में अदालत में पेश हुए थे। मनी लॉन्ड्रिंग रोकथाम अधिनियम के तहत मामलों के विशेष न्यायाधीश आर बी रोटे ने जनवरी में प्रवर्तन निदेशालय द्वारा दायर आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए कुंद्रा को समन जारी किया था।

कुंद्रा अदालत में पेश हुए और जमानत याचिका दायर की, जिसे अदालत ने स्वीकार कर लिया। उनके वकील प्रशांत पाटिल ने बताया कि कुंद्रा ने 2021 से ही ईडी की जांच में सहयोग किया है। मामले से संबंधित सभी दस्तावेज पहले से ही जांच एजेंसी के पास मौजूद हैं, इसलिए उनकी हिरासत की आवश्यकता नहीं है।

अदालत ने आरोपपत्र का संज्ञान लेते हुए कहा था कि गवाहों के बयान और अन्य सबूतों से प्रथम दृष्टया यह सिद्ध होता है कि कुंद्रा और दुबई स्थित कारोबारी राजेश सतीजा पीएमएलए के तहत दंडनीय अपराध में शामिल थे। केंद्रीय जांच एजेंसी ने आरोप लगाया है कि कुंद्रा ने यूक्रेन में बिटकॉइन माइनिंग फार्म स्थापित करने के लिए गेन बिटकॉइन पोंजी घोटाले के कथित मास्टरमाइंड अमित भारद्वाज से 285 बिटकॉइन लिए थे।