Breaking News

गोवा से दिल्ली आ रही IndiGo की फ्लाइट का इंजन फेल     |   SCO समिट में 30 से ज्यादा अहम दस्तावेजों पर मुहर, AI से ऊर्जा सुरक्षा तक कई समझौते     |   राम मंदिर के पहले CEO के चयन की प्रक्रिया तेज, 3 सदस्यीय कमेटी ने सौंपी रिपोर्ट     |   संभल शाही जामा मस्जिद सर्वे विवाद पर SC में सुनवाई टली, अब 8 सितंबर को होगी सुनवाई     |   BRICS 2026 कारकेड रिहर्सल को लेकर दिल्ली में ट्रैफिक एडवाइजरी जारी     |  

पुष्पा किसी के सामने नहीं झुकता, लेकिन... बिहार में 'पुष्पा 2' के ट्रेलर लॉन्च पर फैंस से अल्लू अर्जुन

Bihar: तेलुगु स्टार अल्लू अर्जुन ने पटना में अपने फैंस का शुक्रिया किया। अल्लू ने रविवार को पटना में अपकमिंग फिल्म "पुष्पा 2: द रूल" का ट्रेलर लॉन्च किया। इस इवेंट में बड़ी संख्या में फैंस पहुंचे। अल्लू ने फैंस का उनके प्रति प्यार देखकर खुशी जताई और आभार व्यक्त किया।

"पुष्पा 2" के डायरेक्टर सुकुमार हैं। फिल्म में रश्मिका मंदाना और फहद फासिल भी हैं। ये फिल्म 2021 में आई "पुष्पा: द राइज" का सीक्वल है। इसका ट्रेलर पटना में गांधी मैदान में लॉन्च किया गया। इसमें रश्मिका भी मौजूद थीं, जो अर्जुन के गैंगस्टर पुष्पा राज की श्रीवल्ली की भूमिका में हैं।

ये अर्जुन की पहली बिहार यात्रा थी। उन्होंने कहा, "मैं आपके प्यार और स्वागत के लिए सभी का आभारी हूं।" मैथरी मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स इसे प्रोड्यूस कर रहे हैं। ये फिल्म पांच दिसंबर को रिलीज होगी।