Breaking News

झारखंड स्वास्थ्य विभाग ने स्वाइन फ्लू के 8 मामले सामने आने के बाद अलर्ट जारी किया     |   Everest की हींग पर लगा बैन, FSSAI को गरम मसाले और चिकन मसाले में भी मिली गड़बड़     |   ग्रेटर नोएडा: 6 साल की बच्ची को मारने वाला आरोपी एनकाउंटर में ढेर     |   नेपाल बाढ़: मरने वालों की संख्या 669 पहुंची     |   चोट के चलते नीरज चोपड़ा एशियन गेम्स से बाहर, नहीं खेलेंगे पूरा सीजन     |  

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मेट गाला में डेब्यू करेंगे

पंजाबी सिंगर और अभिनेता दिलजीत दोसांझ मेट गाला 2025 में डेब्यू करने जा रहा हैं, इसे फैशन की सबसे बड़ी रात माना जाता है। दिलजीत दोसांझ ने इंस्टाग्राम पर एक स्टोरी शेयर की, जिसमें कैप्शन में "फर्स्ट टाइम" और सैंडग्लास इमोजी है। उन्होंने पोस्ट में गुन्ना का गाना "मेट गाला" भी शेयर किया। दिलजीत की पोस्ट में एक सफेद बाथरोब की तस्वीर थी, जिस पर "मेट गाला" लिखा हुआ था और वो रिबन से बंधा हुआ था। मेट गाला पांच मई को न्यूयॉर्क के मेट्रोपॉलिटन म्यूजियम ऑफ आर्ट में आयोजित किया जाएगा। इस साल इवेंट की थीम "सुपरफाइन: टेलरिंग ब्लैक स्टाइल" है। दिलजीत के अलावा बॉवीवुड अभिनेत्री कियारा आडवाणी भी इस साल मेट गाला में डेब्यू करने जा रही है। फिलहाव वो न्यूयॉर्क में हैं। इवेंट से पहले उन्होंने अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक पोस्ट शेयर की। बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान भी फैशन गाला में शामिल होंगे।