Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

सिंगर प्रकृति कक्कड़ ने की शादी, बिजनेसमैन विनय आनंद संग लिए सात फेरे

"मजनू", "सोना लगदा" और "सुधर जा" जैसे गानों के लिए मशहूर गायिका प्रकृति कक्कड़ ने बिजनेसमैन विनय आनंद से शादी कर ली है। गायिका ने रविवार को अपने इंस्टाग्राम पर कई तस्वीरें साझा करते हुए खुशखबरी दी।

प्रकृति कक्कड़ ने गोल्डन कढ़ाई वाला मैरून लहंगा पहना और पन्ना के गहनों से अपना लुक पूरा किया। उन्होंने हल्का मेकअप किया और बालों को जूड़े में बांधा। वहीं, विनय आनंद ने आइवरी रंग की शेरवानी पहनी और उससे मेल खाते गहने पहने।

प्रकृति कक्कड़ ने शुक्रवार को बिजनेसमैन विनय आनंद संग सात फेरे लिए। इंस्टाग्राम पर कैप्शन में लिखा- "जस्ट मैरिड। 23.01.2026।"

कई मशहूर हस्तियों ने कमेंट सेक्शन में प्रकृति कक्कड़ और विजय आनंद को बधाई दी। मानुषी छिल्लर ने लिखा, "हाउ ब्यूटीफुल, बधाई हो।"

तृप्ति डिमरी ने कहा, "बधाई हो।" स्टेबिन बेन ने कहा, "बधाई हो आप दोनों को।"

प्रकृति कक्कड़ और बिजनेसमैन विनय आनंद ने अप्रैल 2025 में सगाई की थी। तीन साल से दोनों एक-दूसरे को डेट कर रहे थे। उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट के जरिए सगाई की खबर साझा की थी, जिसमें लिखा- "सभी प्रेम कहानियां खूबसूरत होती हैं, लेकिन हमारी मेरी पसंदीदा है। हाय मंगेतर।" इसमें उनकी सगाई की कई तस्वीरें भी शामिल थीं।