Breaking News

CM विजय का बड़ा ऐलान, चेन्नई में 20 लाख वर्गफुट में बनेगा नया सचिवालय     |   राम मंदिर ट्रस्ट के नवनियुक्त CEO एयर मार्शल जितेंद्र मिश्र (रिटायर्ड) अयोध्या पहुंचे     |   'ईरान के साथ कारोबार करने वाले देशों पर लगाएंगे प्रतिबंध', अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो बोले     |   एक्टर दुनिया विजय के बेटे के खिलाफ केस दर्ज, क्लासमेट से दुर्व्यवहार करने पर एक्शन     |   'ईरान पर फिर से अटैक करने को तैयार अमेरिका', ट्रंप का बड़ा ऐलान     |  

प्रेग्नेंसी को लेकर पहली बार परिणीति चोपड़ा ने तोड़ी चुप्पी

परिणीति चोपड़ा शादी के बाद से लगातार सुर्खियों में रही है। शादी के बाद से परिणीति चोपड़ा को जब भी स्पॉट किया जाता है, उनकी प्रेग्नेंसी के बारे में ही बाते होती रही। कई बार फैंस ने भी एक्ट्रेस की प्रेग्नेंसी से जुड़े पोस्ट सोशल मीडिया पर शेयर किए। हालांकि, परिणीति और राघव ने इसके बारे में अभी तक कुछ भी नहीं कहा है। 

हाल ही में एक्ट्रेस को अमर सिंह चमकीला के ट्रेलर लॉन्च इवेंट के दौरान देखा गया, जिसके बाद एक बार फिर प्रेग्नेंसी की अफवाह वायरल होने लगी। ऐसे में परिणीति चोपड़ा ने अपनी चुप्पी तोड़ कर प्रेग्नेंसी की अफवाहों का जवाब दिया है। 
परिणीति ने इंस्टाग्राम पर स्टोरी लगाकर लिखा, 'काफ्तान ड्रेस का मतलब प्रेग्नेंसी है, ओवर साइज टी शर्ट का मतलब प्रेग्नेंसी है और कम्फी इंडियन कुर्ता पहनने का मतलब भी प्रेग्नेंसी है.' इसके बाद उन्होंने हंसी वाली इमोजी पोस्ट की।