Breaking News

हरियाणा: फरीदाबाद में सूरजकुंड मेले में झुला टूटा, कई लोगों के घायल होने की ख़बर     |   सिक्किम के ग्यालशिंग में भूकंप के झटके, रिक्टर पैमाने पर तीव्रता 4.2, जमीन से 5 किमी नीचे केंद्र     |   ओबामा दंपति पर नस्लवादी वीडियो को लेकर बवाल, डोनाल्ड ट्रंप ने निंदा की लेकिन माफी से साफ इनकार     |   टी-20 वर्ल्ड कप: USA ने टॉस जीता, टीम इंडिया के खिलाफ पहले गेंदबाजी का फैसला     |   भारत-पाक वर्ल्ड कप मैच पर नया मोड़, पहले हटने की बात करने वाला PCB अब ICC से बातचीत को आगे आया     |  

पंकज त्रिपाठी की बेटी की इंडस्ट्री में एंट्री, म्यूजिक वीडियो 'रंग डारो' हुआ जारी

मशहूर अभिनेता पंकज त्रिपाठी का कहना है कि उन्हें अपनी बेटी आशी त्रिपाठी के आगामी म्यूजिक वीडियो "रंग डारो" के साथ एक्टिंग की दुनिया में कदम रखने पर गर्व है। पिछले हफ़्ते होली के त्योहार से एक दिन पहले रिलीज़ किया गया यह ट्रैक एक रोमांटिक धुन है जो प्यार और कला के सार को खूबसूरती से दर्शाता है। इसे मैनाक भट्टाचार्य और संजना रामनारायण ने गाया है और अभिनव आर कौशिक ने इसे कम्पोज़ किया है।

पंकज त्रिपाठी ने कहा कि "आशी को स्क्रीन पर देखना हम दोनों के लिए एक भावनात्मक और गर्व का क्षण था। वह हमेशा से ही प्रदर्शन कलाओं के प्रति जुनूनी रही है और अपने पहले ही प्रोजेक्ट में उसे इस तरह के स्वाभाविक भावों को प्रस्तुत करते देखना वाकई खास था। अगर यह उसका पहला कदम है, तो मैं यह देखने के लिए इंतजार नहीं कर सकता कि उसकी यात्रा उसे कहाँ ले जाती है।

जार पिक्चर्स की तरफ से रिलीज़ किए गए इस वीडियो में आशी को एक चित्रकार की प्रेरणा जैसी भूमिका में दिखाया गया है, जिसमें उसे धीरे-धीरे जीवंत रंगों में रंगा गया है।कंपोजर कौशिक ने पंकज त्रिपाठी की पत्नी मृदुला से संपर्क किया और उनकी बेटी आशी के लिए म्यूजिक वीडियो में भूमिका की पेशकश की।