Breaking News

भारतीय T20 क्रिकेट टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अमित शाह से की मुलाकात     |   IRGC लंबे समय से दुनिया भर में आतंकवाद की घटनाओं को अंजाम दे रहा है: रुबियो     |   मुंबई में वडाला RTO के पास दो BEST बसें और तीन कारें आपस में टकराईं     |   ठाणे जिले के उल्हासनगर कैंप-3 में भीषण आग, इलाके में मची अफरा-तफरी     |   राष्ट्रपति ट्रंप ने कतर के प्रधानमंत्री शेख मोहम्मद बिन अब्दुल से ईरान पर की चर्चा     |  

'धुरंधर' के गाने पर निक जोनस ने अपने भाइयों के साथ किया डांस, लिखा- 'नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक'

पॉप सिंगर निक जोनस ने सोशल मीडिया पर रणवीर सिंह स्टारर "धुरंधर" के गाने "शरारत" पर डांस करते हुए अपना एक वीडियो शेयर करके अपने चाहने वालों को सरप्राइज दिया। निक जोनस ने शुक्रवार को अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर एक पोस्ट अपलोड किया, जिसमें वे अपने भाइयों-म्यूजिशियन जो जोनस और केविन जोनास के साथ थे। उन्होंने कैप्शन में लिखा, "नया प्री-शो हाइप सॉन्ग अनलॉक।"

"उरी: द सर्जिकल स्ट्राइक" फेम आदित्य धर द्वारा निर्देशित ये फिल्म पांच दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी और इसमें संजय दत्त, अक्षय खन्ना, अर्जुन रामपाल, सारा अर्जुन, आर. माधवन और राकेश बेदी भी हैं।

"शरारत" गाना मधुबंती बागची और जैस्मीन सैंडलस ने गाया है और इसे शाश्वत सचदेव ने कंपोज किया है। फिल्ममेकर ने जोनस के वीडियो पर कमेंट भी किया। इस फिल्म को धर और उनके भाई लोकेश धर ने अपने बैनर बी62 स्टूडियोज के तहत जियो स्टूडियोज की ज्योति देशपांडे के साथ मिलकर प्रोड्यूस किया है। इसने घरेलू बॉक्स ऑफिस पर पहले ही 500 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।