Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

न्यूली वेड कपल अनंत-राधिका ने एंटीलिया में गृह प्रवेश किया

न्यूली वेड कपल अनंत अंबानी और राधिका मर्चेंट ने एंटीलिया में गृह प्रवेश किया। चार महीने तक चले सितारों से सजे प्री-वेडिंग सेलिब्रेशन के बाद, एशिया के सबसे अमीर शख्स मुकेश अंबानी के सबसे छोटे बेटे अनंत अंबानी ने फार्मा टाइकून वीरेन और शैला मर्चेंट की बेटी राधिका मर्चेंट के साथ शादी कर ली।

शादी शुक्रवार को मुंबई के जियो वर्ल्ड कन्वेंशन सेंटर में हुई। शादी के बाद अगले दिन डिनर रिसेप्शन का आयोजन किया जाएगा।

शादी में किम और क्लोई कार्दशियन, जॉन सीना, रेमा, अमिताभ बच्चन, शाहरुख खान, सलमान खान, रजनीकांत, संजय दत्त, माधुरी दीक्षित, रणबीर कपूर, आलिया भट्ट, रणवीर सिंह, दीपिका पादुकोण, शाहिद कपूर, प्रियंका चोपड़ा, निक जोनास और कई मशहूर हस्तियां, बिजनेसमैन और राजनेता शामिल हुए।