Breaking News

मेक-इन-इंडिया का शेर जंग खा रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   लोकतंत्र में बुलडोजर का कोई स्थान नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   बुलेट ट्रेन बंगाल, बिहार और यूपी में क्यों नहीं: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   बजट से आर्थिक-सामाजिक भेदभाव दूर होता नहीं दिख रहा: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |   देश का पानी-हवा खराब: लोकसभा में बोले अखिलेश यादव     |  

नो एंट्री 2 के सीक्वल में दिखेगी नई कास्ट

साल 2005 में फिल्म चार्ली चैपलिन की हिंदी रीमेक नो एंट्री बड़े पर्दे पर आई थी। अनीस बाजमी निर्देशित फिल्म में सलमान खान, अनिल कपूर और फरदीन खान  ने अहम भूमिका निभाई थी। फिल्म की कहानी इन्हीं तीनों जिगरी यार पर आधारित थी। फिल्म में बिपाशा बसु, एशा देओल, सेलीना जेटली, लारा दत्ता, बोमन ईरानी, समीरा रेड्डी और नीता शेट्टी जैसे कई शानदार कलाकार भी थे। 

काफी समय पहले फिल्म के सीक्वल बनने की भी खबर आई थी और ये भी खबर आई थी कि नो एंट्री 2 की कास्ट को बदल दिया गया है। सीक्वल में सलमान खान को वरुण धवन ने रिप्लेस किया है, दिलजीत दोसांझ का नाम भी सामने आया है। वरुण धवन और दिलजीत दोसांझ के साथ अर्जुन कपूर भी फिल्म का हिस्सा रहेंगे।