Breaking News

लखीसराय भगदड़: मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये मुआवजे का ऐलान     |   जन सुराज संस्थापक प्रशांत किशोर ने विधायक पद की शपथ ली     |   सोशल मीडिया पर बच्चों के अश्लील कंटेंट पर SC की फटकार, केंद्र से मांगा जवाब     |   राहुल गांधी ने छात्र आंदोलन को लेकर झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खत लिखा     |   पीएम मोदी ने बिहार के लखीसराय में भगदड़ में हुई लोगों की मौतों पर दुख जताया     |  

न्यूजीलैंड ने नीदरलैंड्स को दिया 323 रन का लक्ष्य

आईसीसी वर्ल्ड कप 2023 के छठे मैच में न्यूजीलैंड की भिड़ंत नीदरलैंड्स के साथ हो रही है। टॉस गंवाने के बाद पहले बल्लेबाजी करते हुए न्यूजीलैंड ने 7 विकेट खोकर 322 रन स्कोर बोर्ड पर लगाए हैं। टीम की ओर से विल यंग ने 70 रन की दमदार पारी खेली, तो रचिन रविंद्र ने 51 रन जड़े। 

आखिरी के ओवर्स में मिचेल सैंटनर ने ताबड़तोड़ अंदाज में खेलते हुए सिर्फ 17 गेंदों पर 36 रन बनाए, जिसके बूते कीवी टीम बड़ा स्कोर खड़ा करने में सफल रही। मिचेल सैंटनर द्वारा खेली गई 7 गेंदों में 36 रन की तूफानी पारी की बदौलत न्यूजीलैंड ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 7 विकेट खोकर स्कोर बोर्ड पर 322 रन लगाए हैं। नीदरलैंड्स को टूर्नामेंट में अपनी पहली जीत दर्ज करने के लिए 323 रन बनाने होंगे।