Breaking News

गलत इरादे से हुआ बयान का इस्तेमाल: कॉकरोच वाले बयान पर बोले CJI सूर्यकांत     |   PM पर राहुल गांधी का बयान निम्नस्तरीय और निंदनीय, व्यक्तिगत पीड़ा हुई: राजनाथ सिंह     |   उपराष्ट्रपति सीपी राधाकृष्णन ने चमोली टनल हादसे में लोगों की मौत पर दुख जताया     |   जुलाई में थोक मूल्य महंगाई में गिरावट, जुलाई में 0.9% घटकर 9.78 फीसदी रही     |   आरजी कर रेप-मर्डर केस: पूर्व TMC MLA निर्मल घोष पर पुलिस स्टेशन के बाहर भीड़ का हमला     |  

IPL के समापन समारोह में देशभक्ति गानों ने बांधा समां, शंकर महादेवन ने लोगों को किया मंत्रमुग्ध

Ahmedabad: आरसीबी और पंजाब किंग्स के बीच इंडियन प्रीमियर लीग फाइनल से पहले समापन समारोह में उत्साह चरम पर दिखा, समारोह में लोग "सबसे आगे होंगे हिंदुस्तानी" और "दुश्मन के छक्के छुड़ा दे, हम इंडिया वाले" गानों पर थिरकते दिखाई दिए। 

“भारतीय सशस्त्र बलों का सम्मान”, “सशस्त्र बलों को सलाम” और “सशस्त्र बलों को धन्यवाद” जैसे संदेश यहां दुनिया के सबसे बड़े स्टेडियम की सीमा के पास और प्रथम तल पर मैच से संबंधित सूचना साझा करने और विज्ञापन के लिए इस्तेमाल किए गए डिजिटल बोर्डों पर दिखाए गए।

बॉलीवुड प्लेबैक सिंगर शंकर महादेवन ने अपने बेटों सिद्धार्थ और शिवम के साथ मिलकर लगभग खचाखच भरी भीड़ को मंत्रमुग्ध कर दिया। यह समारोह रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु और पंजाब किंग्स के बीच दुनिया के सबसे बड़े टी20 टूर्नामेंट के 18वें संस्करण के फाइनल मुकाबले से पहले हुआ।