Breaking News

नेपाल की बाढ़ से 22 लाख टन मलबा, 17 नगरपालिकाओं में 84 हजार से ज्यादा लोग प्रभावित     |   कांगो में इबोला का कहर तेज, 3 हजार पहुंचा मौतों का आंकड़ा     |   कानपुर: पेपर लीक के आरोप के बाद एक सेंटर पर BSF की परीक्षा रद्द     |   रिटायर्ड एयर मार्शल जीतेंद्र मिश्रा बन सकते हैं राम मंदिर ट्रस्ट के नए CEO     |   अमेरिका और ईरान के बीच तनाव बढ़ा, फिर शुरू हुए जवाबी हमले     |  

राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार ने मेरी कड़ी मेहनत को पहचाना है, ये मेरे लिए यादगार पल है: नित्या मेनन

सिंगर-एक्ट्रेस नित्या मेनन ने राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिलने के बाद अपनी खुशी शेयर की। नित्या मेनन ने 2022 की फिल्म "तिरुचित्राम्बलम" में अपने दमदार रोल के लिए बेस्ट एक्ट्रेस का राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार जीता है।

नित्या ने कहा, "जब मैं इस पुरस्कार को देखती हूं, तो मुझे जिम्मेदारी नहीं, बल्कि जश्न और खुशी दिखाई देती है। 10-15 साल की कड़ी मेहनत के बाद, ये मेरे लिए यादगार पल है।" उन्होंने कहा, "इस पुरस्कार ने मेरे अब तक के काम और सभी कोशिशों को पहचान दी है। ये प्योर खुशी है, कोई दबाव या जिम्मेदारी नहीं है।"

ये फिल्म बहुत सफल रही और मेन कैरेक्टर के उनके रोल की बहुत तारीफ हुई। "तिरुचित्राम्बलम" को दो राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार मिले हैं। दूसरा पुरस्कार "मेगम करुक्काथा" गाने की बेस्ट कोरियोग्राफी के लिए जानी मास्टर को मिला।